Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जगदलपुर में बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

धनतेरस की पूजा के बीच तोड़ा खिड़की का ग्रिल, निर्माणाधीन भवन से निकलकर हुए गायब; तलाश में जुटी पुलिस,छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे फरार हो गए। बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित गृह में पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी जारी है।
जगदलपुर में बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

रायपुर/जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक साथ पांच बच्चे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बोधघाट पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुट गई है।

धनतेरस की पूजा के बीच फरारी

जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के अवसर पर बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पांच बच्चों ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़ा और वहां से बाहर निकलकर फरार हो गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित खबर: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एक साथ पांच बच्चों के भागने से मचा हड़कंप

बाल संप्रेक्षण गृह जैसी संवेदनशील जगह से एक साथ पांच बच्चों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि पूजा के दौरान बच्चों की निगरानी कौन कर रहा था और निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़कर बाहर निकलने तक किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

बोधघाट पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल बच्चों के फरार होने के पीछे की वजह और उनके भागने के बाद की गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

संबंधित खबर: कोरबा बाल संप्रेक्षण गृह से फिर अपचारी बालक फरार, गिनती में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच

पांच बच्चों के एक साथ फरार होने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। निर्माणाधीन भवन में सुरक्षा इंतजाम कैसे थे और बच्चों को वहां तक पहुंचने का मौका कैसे मिला, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts