Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूथ ओलंपिक में भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड, मणिपुर के अंबेकर मीतई ने रचा इतिहास

मणिपुर के मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेकर मीतई ने गुरुवार को समर यूथ ओलंपिक 2026 के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर पुरुषों के 50 किलोग्राम भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
यूथ ओलंपिक में भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड, मणिपुर के अंबेकर मीतई ने रचा इतिहास
यूथ ओलंपिक में भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड

50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मीतई ने आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। इस जीत के साथ वह यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

यूथ ओलंपिक में भारत को पहली बार बॉक्सिंग में गोल्ड

मणिपुर के मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेकर मीतई ने यूथ ओलंपिक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से मात दी। यह यूथ ओलंपिक के बॉक्सिंग मुकाबलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

ये भी पढ़ें: एक ही टूर्नामेंट में दो गोल्ड, भारत की पुरुष और महिला टीम ने कबड्डी में रचा इतिहास!

पहले राउंड में पिछड़े, फिर की शानदार वापसी

अंबेकर मीतई और क्रिस्टियन जुबानी के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुरुआती राउंड में पांचों जजों ने आयरिश मुक्केबाज को ज्यादा अंक दिए, जिससे मीतई पिछड़ गए। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे राउंड में वापसी करते हुए तीन जजों का समर्थन हासिल कर लिया।

निर्णायक राउंड में चार जजों ने मीतई को माना बेहतर

मुकाबले के तीसरे और आखिरी राउंड में मीतई ने अपना पूरा दम लगा दिया। इस राउंड में चार जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह कुल 3-2 के अंतर से मुकाबला जीतकर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यूथ ओलंपिक में किसी भारतीय बॉक्सर का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

शिव थापा और विकास कृष्ण भी जीत चुके हैं मेडल

यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग के इतिहास में इससे पहले भारत को गोल्ड मेडल नहीं मिला था। साल 2010 में सिंगापुर में आयोजित यूथ ओलंपिक में शिव थापा ने पुरुषों के 54 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, विकास कृष्ण ने 60 किग्रा भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अब मीतई ने गोल्ड जीतकर इस उपलब्धि को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

Breaking News

यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन

यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। अंबेकर मीतई की जीत से पहले भारत अलग-अलग खेलों में तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका था। बैडमिंटन, जूडो और बीच रेसलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए, जबकि स्विमिंग, महिला 100 मीटर बाधा दौड़ और वुशु में ब्रॉन्ज मेडल मिले।

मीतई के गोल्ड से भारत की मेडल तालिका को मजबूती

अंबेकर मीतई के ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ने यूथ ओलंपिक 2026 में भारत के प्रदर्शन को और मजबूत किया है। उनकी जीत से पहले भारतीय दल के खाते में तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल थे। अब बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मिलने के साथ भारत की उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। मीतई की इस जीत को भारतीय बॉक्सिंग के लिए यादगार उपलब्धि माना जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts