Huawei Nova 18 में मिल सकता है 68MP सेल्फी कैमरा, 200MP मेन कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

इस फोन में OV68F सेंसर मिलने की बात सामने आई है, जिसकी कंपनी फिलहाल टेस्टिंग कर रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1.5K OLED डिस्प्ले और इन-हाउस Kirin चिपसेट मिलने की संभावना है। हालांकि, हुआवे ने अभी तक इस फोन के फीचर्स और लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
हुआवे नोवा 18 में मिलेगा 68MP का सेल्फी कैमरा
चीनी कंपनी हुआवे अपनी नोवा सीरीज में नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। इसे हुआवे नोवा 18 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर जानकारी दी है कि इस फोन में 68MP का OV68F सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी फिलहाल इस सेंसर की टेस्टिंग कर रही है और इसे अगले साल आने वाले डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है।
पहली बार इतने बड़े सेल्फी सेंसर के साथ आ सकता है हुआवे फोन
लीक जानकारी के मुताबिक, हुआवे का यह स्मार्टफोन 1:1 स्क्वायर साइज के कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें 68MP OV68F सेंसर का इस्तेमाल होने की संभावना है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो इतने बड़े सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आने वाला यह हुआवे का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
नोवा 17 सीरीज के लॉन्च का भी इंतजार
हुआवे ने अभी तक Nova 17 सीरीज को लॉन्च नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी अगले महीने चीन में इस सीरीज को पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट्स में 6.68 इंच या 6.84 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें कंपनी का इन-हाउस Kirin चिपसेट दिया जा सकता है।
नोवा 17 में मिल सकता है 200MP का मेन कैमरा
लीक रिपोर्ट के अनुसार, नोवा 17 सीरीज के स्मार्टफोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की संभावना है। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुए नोवा 16 में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया था। ऐसे में नए मॉडल में सेल्फी कैमरे को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
iPhone और Oppo भी सेल्फी कैमरे में कर चुके हैं अपग्रेड
सेल्फी कैमरे में बड़ा बदलाव करने वाली हुआवे अकेली कंपनी नहीं है। पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज में Apple ने 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया था। वहीं, कुछ समय पहले लॉन्च हुए Oppo Find X10 Ultra में 100MP का सेल्फी कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां अब फ्रंट कैमरे की क्षमता बढ़ाने पर भी खास ध्यान दे रही हैं।
हुआवे के एक अन्य हाई-एंड फोन के फीचर्स भी सामने आए
हुआवे के एक अन्य हाई-एंड स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी में डुअल लेयर OLED डिस्प्ले का जिक्र है। इसका रेजोल्यूशन 2848 x 1320 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक बताई गई है। इस फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट, 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है। इसमें 6800mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन OIS कैमरा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। फोन में 4x और 8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी दिया जा सकता है।




















