Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साधु के भेष में घर पहुंचे 6 आरोपी, महिला को बेहोश कर दांत से काटा मंगलसूत्र, पुलिस ने कार समेत पकड़ा

छिंदवाड़ा के सौंसर में साधु बनकर महिला से ठगी और मंगलसूत्र लूटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने कार, मंगलसूत्र और नकदी जब्त की।

सौसर। जिले में साधु-बाबा का भेष धारण कर महिलाओं और ग्रामीणों को झांसे में लेकर ठगी और लूट करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है।

12 नवम्बर को फरियादी संतोष गुर्वे निवासी उंटेकांटा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 10 बजे कुछ व्यक्ति साधु-बाबा के भेष में उसके घर के सामने आए और आवाज लगाकर बाहर बुलाया। आरोपियों ने उसके पति की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर पहले 5,000 रुपये ले लिए।

चेहरे पर पाउडर लगाते ही गई आवाज

कुछ समय बाद दो अन्य बाबा भी वहां पहुंचे। आरोपियों ने महिला को अपने पास बैठाकर हाथ देखा और सिर, माथे व चेहरे पर कोई पाउडर लगा दिया, जिससे महिला की आवाज बंद हो गई और वह असहाय हो गई।

इसी दौरान एक आरोपी ने महिला का सोने का मंगलसूत्र दांत से काटकर छीन लिया और सभी कार में सवार होकर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने गांव वालों को घटना बताई। पूछताछ में सामने आया कि गांव के कुछ अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसे ठगे गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी सौंसर श्रीमती प्रियंका पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

सौसर में 24 घंटे में मंदिरों में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; मूर्तियां और 56,849 रुपए बरामद

कार से भाग रहे 6 आरोपियों को पकड़ा

टीम को जानकारी मिली कि आरोपी छिंदवाड़ा की ओर भागे हैं और खुटामा के पास से रास्ता बदलकर ग्रामीण मार्ग से सावनेर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने लगातार पीछा कर घेराबंदी की और कड़ी मशक्कत के बाद रेमंड चौक के पास कार को रोककर 6 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। इस मामले में अपराध क्र. 529/26, धारा 123, 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

छिंदवाड़ा के सौसर सिविल अस्पताल में वेतन संकट, 6 महीने से भुगतान नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर

 इन आरोपियों को पकड़ा...

1.  रवि गिरि पिता पिप्पी गिरि, 33 वर्ष, निवासी मोदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
2.  रामकेश गिरि पिता विष्णु गिरि, 45 वर्ष, निवासी समरवाड़ा, थाना नागौद, जिला सतना
3.  विकास गोस्वामी पिता बब्लू उर्फ श्याम सखा, 25 वर्ष, निवासी समरवाड़ा, जिला सतना
4.  गोरख प्रसाद पिता रामरतन गोस्वामी, 34 वर्ष, निवासी धनेह, जिला सतना
5.  बब्लू उर्फ श्याम सखा पिता तेजभान गिरि, 52 वर्ष, निवासी समरवाड़ा, जिला सतना
6.  आकाश पिता श्याम सदा गिरी, 17 वर्ष, निवासी समरवाड़ा (चालक) जब्त संपत्ति - कार क्र. MP20CL3665, लूटा गया मंगलसूत्र और नकदी राशि। 

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रूपलाल उईके, निरीक्षक एबी मर्सकोले, उनि प्रहलाद बैरागी, सउनि घूरसिंह भलावी, प्र.आर. बृजकिशोर मालवीय, रामभरोस डोहरे, आर. कमलनाथ पवार एवं साइबर सेल से आर. अखिलेश हिंगवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts