Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र तय, 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा

चार दिन में होंगी सदन की 4 बैठकें, वित्तीय और शासकीय कामकाज पर होगी चर्चा,छत्तीसगढ़ विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय के सचिव दिनेश शर्मा ने 12 नवंबर को इसकी सूचना जारी की है। चार दिवसीय सत्र में सदन की चार बैठकें होंगी। इस दौरान वित्तीय कार्यों के साथ विभिन्न शासकीय विषयों पर चर्चा और कार्यवाही होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र तय, 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, चार दिवसीय सत्र के दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सरकार वित्तीय कार्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय विषयों पर सदन में चर्चा और कार्यवाही करेगी।

14 दिसंबर से विधानसभा में शुरू होगा सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शीतकालीन सत्र सोमवार, 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा। सत्र का समापन गुरुवार, 17 दिसंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में विधानसभा की चार बैठकें प्रस्तावित हैं।

संबंधित खबर: CG NEWS: 17 महीनों में 196 मजदूरों की मौत! विधानसभा में गूंजा फैक्ट्री हादसों का मुद्दा, सरकार ने सुरक्षा पर दिया जवाब

सचिव दिनेश शर्मा ने जारी की अधिसूचना

विधानसभा सचिवालय के सचिव दिनेश शर्मा ने 12 नवंबर 2026 को सत्र से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी की है। इसमें सत्र की निर्धारित अवधि और बैठकों की संख्या स्पष्ट की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों का रास्ता साफ हो गया है।

/img/129/1794496580384

वित्तीय और शासकीय कामकाज पर रहेगा फोकस

चार दिवसीय सत्र के दौरान सरकार के वित्तीय कार्यों के अलावा अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। सदन में विभिन्न सरकारी विषयों पर चर्चा और आवश्यक विधायी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सत्र के दौरान किन विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी आगामी कार्यसूची से सामने आएगी।

संबंधित खबर: CG NEWS: छग विधानसभा में 14 घंटे 26 मिनट चली मैराथन बहस, 136 बिंदुओं वाला कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

चार दिन, चार बैठकें... सरकार के कामकाज पर रहेगी नजर

शीतकालीन सत्र भले ही चार दिनों का हो, लेकिन इस दौरान होने वाली कार्यवाही पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी। सदन में सरकार के वित्तीय प्रस्तावों और शासकीय कामकाज से जुड़े विषयों को लेकर होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts