CG NEWS: रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप
अमेरिका ने रायपुर स्थित SBL Energy Limited और उसके CEO आलोक चौधरी पर सूडान के गृहयुद्ध से जुड़े नेटवर्क को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी का दावा है कि 2024 से 200 से अधिक खेप भेजी गईं, जबकि कंपनी का कहना है कि उसने केवल औद्योगिक उपयोग के लिए चार वर्षों में 10 लाइसेंस प्राप्त खेप निर्यात की हैं। प्रतिबंध के बाद कंपनी की अमेरिकी संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और अमेरिकी संस्थाओं के साथ कारोबार पर रोक लगा दी गई है।
Prem Nirmalkar
29 Jun 2026



























