Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: राजधानी में Blinkit पर निगम का बड़ा एक्शन: बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट चल रहा था वेयरहाउस, किया गया सील।

फायर सेफ्टी और पार्किंग व्यवस्था में मिली गंभीर खामियां, रायपुर नगर निगम ने समता कॉलोनी में संचालित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक भवन संचालन के लिए आवश्यक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया गया था, जबकि व्यावसायिक गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही थीं।
राजधानी में Blinkit पर निगम का बड़ा एक्शन: बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट चल रहा था वेयरहाउस, किया गया सील।

RAIPUR NEWS। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके डार्क स्टोर (वेयरहाउस) को सील कर दिया है। जांच में सामने आया कि समता कॉलोनी स्थित यह परिसर बिना आवश्यक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पार्किंग और फायर सेफ्टी मानकों में भी गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कबीर जयंती पर रायपुर में मीट मार्केट बंद, होटलों पर भी निगम की सख्ती

नियमों की अनदेखी पर निगम का प्रहार

रायपुर नगर निगम ने समता कॉलोनी में संचालित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक भवन संचालन के लिए आवश्यक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया गया था, जबकि व्यावसायिक गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही थीं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: भारतमाला की रफ्तार तेज: रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास मार्च 2027 तक तैयार

फायर सेफ्टी में बड़ी खामी

रीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि परिसर में अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई मानक अधूरे थे। फायर सेफ्टी उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां सामने आईं। अधिकारियों का मानना है कि किसी भी आपात स्थिति में यह लापरवाही लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी।

पार्किंग व्यवस्था भी नहीं मिली पर्याप्त

नगर निगम की जांच में यह भी सामने आया कि वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। लगातार डिलीवरी गतिविधियों के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने और स्थानीय नागरिकों को असुविधा होने की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: ShaktiSAT में छत्तीसगढ़ की उड़ान: रायपुर की महिमा बनाएगी चांद पर जाने वाला सैटेलाइट

कलेक्टर के निर्देश पर चला औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश पर जोन-7 की टीम ने प्रगति कॉलेज के समीप स्थित परिसर का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई नियमों के उल्लंघन मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही वेयरहाउस को सील करने की कार्रवाई की।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

जोन आयुक्त डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, उप अभियंता प्रेरणा अग्रवाल, चंद्रकांत बर्गे सहित नगर निवेश एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर का निरीक्षण कर दस्तावेजों की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

निगम की चेतावनी: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों और वैधानिक अनुमतियों के बिना संचालित होने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts