CG NEWS: राजधानी में Blinkit पर निगम का बड़ा एक्शन: बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट चल रहा था वेयरहाउस, किया गया सील।
रायपुर में ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम ने समता कॉलोनी स्थित उसके डार्क स्टोर (वेयरहाउस) को सील कर दिया है। जांच में पाया गया कि भवन बिना आवश्यक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा परिसर में फायर सेफ्टी के मानक अधूरे पाए गए और पार्किंग व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी। कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश पर की गई। जोन-7 की टीम ने प्रगति कॉलेज के पास स्थित परिसर का औचक निरीक्षण किया,
Prem Nirmalkar
25 Jun 2026



























