People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी
    व्यापार जगत

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर तत्काल अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं : ट्रंप

    अलास्का बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से भारत को अतिरिक्त टैरिफ से तात्कालिक रूप से मिली राहत
    Publish Date: 16 Aug 2025, 8:38 AM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:27 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात के बाद वैश्विक तेल बाजार में एक नया संकेत मिला है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है। बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर तत्काल कोई अतिरिक्त टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं समझते। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन हफ्तों में इस पर विचार करेंगे। यानी रूसी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद रूस से तेल खरीदने वालों के प्रति उनका रुख बदला है। माना जा रहा है कि यूक्रेन के मुद्दे पर रूस को राजी करना, अब उनकी पहली प्राथमिकता बन गई है, इस लिए संभव है कि अब वह अतिरिक्त टैरिफ को टाल दें।

    बैठक के पहले ही चीन पर दिखाया नरम रुख

    अलास्का शिखर बैठक के पहले चीन पर भारी भरकम टैरिफ की समयावधि 90 दिन के लिए बढ़ाकर उन्होंने इस मुद्दे पर अपना नरम रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। दरअसल, अमेरिका लंबे समय से रूस पर दबाव बनाने के लिए आर्थिक हथकंडे अपना रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद से ही पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, ताकि उसके वित्तीय स्रोत कमजोर किए जा सकें। रूस की सबसे बड़ी आमदनी तेल और गैस निर्यात से होती है और इसमें भारत और चीन उसकी सबसे अहम ग्राहक हैं। चीन सबसे बड़ा खरीदार है, जबकि भारत दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक है। अमेरिका चाहता है कि इन दोनों देशों पर दबाव डाला जाए, ताकि वे रूस से तेल खरीद कम करें और इस तरह मास्को की कमाई घटे।

    ये भी पढ़ें: बिना किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे खत्म हुई ट्रंप और पुतिन की बातचीत, यूक्रेन पर नहीं बनी सहमति

    भारत पर दबाव तो चर्चा के लिए राजी हुए पुतिन

    ट्रंप ने अपने बयान में यह साफ किया कि जब उन्होंने भारत को चेतावनी दी कि अगर तुम रूस से तेल खरीदोगे तो हम तुम पर शुल्क लगाएंगे, तो इसका असर रूस पर हुआ। क्योंकि भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक है और अब चीन के बराबर पहुंच रहा है। अलास्का बैठक के पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत पर टैरिफ का दबाव बढ़ाने की वजह से रूसी राष्ट्रपति बातचीत की मेज पर आने को राजी हुए है। वह बातचीत के लिए तब राजी हुआ जब रूस को समझ आया कि वह अपने बड़े ग्राहक को खो सकता है। इसी वजह से रूस ने अमेरिका से बातचीत की पहल की।

    यानी ट्रंप यह संकेत दे रहे हैं कि उनकी सख्ती ने पुतिन को अमेरिका के साथ वार्ता करने पर मजबूर कर दिया है। जबकि भारत ने स्पष्ट कर चुका है कि उसने रूस से तेल खरीद बंद नहीं की है। क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा ज़रूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है और रूसी तेल उसकी अर्थव्यवस्था के लिए सस्ता व सुविधाजनक विकल्प है। पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत ने अब तक अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दी है और रूस से तेल खरीदना जारी रखा है। 

    ये भी पढ़ें: जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी, अब 5% और 18% दो मुख्य स्लैब होंगे, लगभग खत्म हो जाएगा 12% स्लैब

    भारत को तत्काल राहत, पर आगे राह आसान नहीं

    ट्रंप का यह बयान भारत के लिए फिलहाल राहत लेकर आया है, क्योंकि तत्काल किसी नए शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन असली सवाल यह है कि दो से तीन हफ्तों में हालात क्या होंगे। अगले कुछ दिनों में अगर यूक्रेन पर पुतिन का रुख अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुकूल नहीं रहा, तो यह तय है कि वह रूस पर और सख्ती बढ़ाएंगे। रूस पर सख्ती बढ़ाने का मतलब है कि भारत और चीन जैसे देश देश फिर से उसके निशाने पर आ जाएंगे। अगर अमेरिका ने सचमुच भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीद को लेकर टैरिफ लगा दिया तो इससे भारत की ऊर्जा लागत बहुत बढ़ जाएगी।

    राहत से भारत को तैयारी के लिए मिला समय 

    सस्ती आपूर्ति के बजाय भारत को या तो महंगे विकल्प तलाशने पड़ेंगे या फिर अमेरिका को राजनीतिक स्तर पर समझाना पड़ेगा कि वह रूस से आयात को पूरी तरह रोक नहीं सकता। यह स्थिति भारत के लिए दोधारी तलवार की तरह है। एक ओर, रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को राहत दी है और महंगाई पर नियंत्रण रखा है। दूसरी ओर, अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार और रणनीतिक रिश्तों को भी भारत नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। इसलिए भारत को बहुत संतुलन के साथ अपनी नीति तय करनी होगी। ट्रंप का "फिलहाल राहत" वाला बयान इस लिहाज़ से अच्छा है कि भारत को तैयारी के लिए समय मिल गया है। लेकिन यह चेतावनी भी साफ है कि भविष्य में दबाव और बढ़ सकता है।

    ये भी पढ़ें: ट्रंप ने रेट कार्पेट पर गर्मजोशी से किया पुतिन का स्वागत, बंद कमरे में शुरु हुई शिखर बैठक

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Oil Prices

    International Trade

    US Foreign Policy

    Energy Policy

    Oil Tariffs

    Russia Oil

    Donald Trump

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

    ग्वालियर RTO पर अवैध वसूली का आरोप:हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

    उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

    MP News :उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

    मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    टाइगर स्टेट पर संकट :मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    UPCOMING RESULT:CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला :दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    MP Board Result 2026:फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    मेहनत रंग लाई :भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    Bhojshala Case :हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    स्पेशल कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....