🌤️
--Bhopal, India

CG NEWS: नारायणपुर में नक्सलियों पर सबसे बड़ा वार: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख नकद बरामद

जंगल से निकला नक्सलियों का खजाना नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी में बड़ी कार्रवाई की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की गई।
Follow on Google News
नारायणपुर में नक्सलियों पर सबसे बड़ा वार: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख नकद बरामद

RAIPUR NARAYANPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। टेकला जंगल-पहाड़ी से INSAS और SLR जैसी आधुनिक राइफलें, विस्फोटक और संचार उपकरण मिले, जबकि छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सली संगठन की आर्थिक और सैन्य क्षमता को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 16 करोड़ की नई सड़क 2 महीने में उखड़ी, खारुन ओवरब्रिज पर बारिश ने खोली निर्माण की पोल

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी में बड़ी कार्रवाई की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की हालिया सबसे बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।

टेकला जंगल से मिला हथियारों का बड़ा जखीरा

सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल से एक INSAS रायफल, दो SLR रायफल, दो .303 रायफल, दो 30-ओसी बंदूक, एक BGL लॉन्चर और एक सिंगल शॉट बंदूक बरामद की। इसके अलावा बड़ी संख्या में मैग्जीन, सैकड़ों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री और बायोफेंग संचार उपकरण भी जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: OBC सर्वे में बड़ी गड़बड़ी! आय, संपत्ति और सरकारी योजनाओं का डेटा निकला गलत, आयोग ने जताई नाराजगी

तोयामेटा जंगल से मिले 24 लाख रुपये

कार्रवाई के दूसरे चरण में थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह राशि संगठन की गतिविधियों, हथियारों की खरीद और नक्सली नेटवर्क के संचालन में इस्तेमाल की जानी थी।

नक्सली नेटवर्क पर बड़ा आर्थिक प्रहार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हथियारों के साथ इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार है। इससे संगठन की संचालन क्षमता प्रभावित होगी और भविष्य में उनकी गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट का भूमिपूजन, 235 करोड़ का निवेश; 4,650 लोगों को मिलेगा रोजगार।

सर्च ऑपरेशन रहेगा लगातार जारी

पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा। जंगलों में छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों की तलाश अब और तेज की जाएगी ताकि नक्सली संगठन की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर किया जा सके।

INSAS, SLR और BGL लॉन्चर समेत घातक हथियार जब्त

बरामद हथियारों में  INSAS रायफल – 1 , SLR रायफल – 2, .303 रायफल – 2, 30-ओसी बंदूक – 2, BGL लॉन्चर – 1, सिंगल शॉट बंदूक – 1, बड़ी संख्या में मैग्जीन, सैकड़ों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर,  विस्फोटक सामग्री, बायोफेंग संचार उपकरण भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 5 सदस्यीय समिति

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा एजेंसियों को दें। अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास को और मजबूत बनाया जा सकता है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts