People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर
    व्यापार जगत

    नकद आरक्षित अनुपात में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की पहली कटौती शनिवार से लागू हुई

    एमपीसी बैठक में आरबीआई ने कुल 100 बेसिस पॉइंट यानी 1% सीआरआर कटौती का किया था ऐलान
    Publish Date: 7 Sep 2025, 10:20 AM (IST)Updated On: 7 Sep 2025, 10:21 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीाई) द्वारा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की पहली कटौती शनिवार से लागू हो गई है। इस कदम से अनुमान है कि बैंकिंग सिस्टम में लगभग 60,000 से 70,000 करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त लिक्विडिटी का प्रवाह होगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब त्योहारी सीजन और वित्तीय वर्ष के आखिरी महीनों, यानी दिसंबर से मार्च के बीच, नकदी की मांग बढ़ जाती है और तरलता पर दबाव आता है। इस कटौती के चलते आरबीआई को अन्य मौद्रिक साधनों को प्रभावित किए बिना तरलता का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी और ब्याज दरों को स्थिर रखने में सहूलियत रहेगी। बीते एक माह में औसत तरलता अधिशेष करीब 2.75 लाख करोड़ रुपए रही है और गुरुवार तक यह बढ़कर 2.87 लाख करोड़ रुपए हो गई।

    ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की नई फेड चेयर शॉर्टलिस्ट में केविन हैसेट, पूर्व गवर्नर केविन वार्श और मौजूदा गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के नाम

    चार बार में लागू की जाएगी यह कटौती

    आरबीआई जून से ही वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के जरिए अतिरिक्त तरलता को अवशोषित कर रहा था और 27 जून से अब तक लगभग 20.37 लाख करोड़ रुपए सिस्टम से निकाले जा चुके हैं। यह कदम इसलिए जरूरी था, ताकि बैंकिंग सिस्टम में अत्यधिक नकदी का संचय न हो और वित्तीय स्थिरता बनी रहे। जून में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में आरबीआई ने कुल 100 बेसिस पॉइंट यानी 1% की सीआरआर कटौती का ऐलान किया था। यह कटौती चरणबद्ध तरीके से चार बार में लागू की जाएगी। जब यह पूरी तरह लागू हो जाएगी, तब तक बैंकिंग सिस्टम में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की प्राथमिक तरलता का प्रवाह हो चुका होगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस दौरान कहा था कि 3% सीआरआर का स्तर आरामदायक माना जाता है।

    बैंकों के मार्जिन में सुधार की संभावना

    इस कदम का उद्देश्य केवल अतिरिक्त तरलता उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि बैंकों की लागत को घटाना और उनके मार्जिन को बेहतर बनाना भी है। आरबीआई का अनुमान है कि इससे बैंकों के मार्जिन में लगभग 7 बेसिस पॉइंट तक सुधार होगा। इस बढ़ी तरलता के कारण बैंकों की जमा दरों में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है क्योंकि बाजार में पहले से ही इस अतिरिक्त नकदी प्रवाह को ध्यान में रखकर ब्याज दरों को समायोजित किया जा चुका है। आरबीआई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ताजा रुपए की सावधि जमा दर का भारित औसत 5.75% से घटकर 5.61% हो गया। इसका मतलब है कि बैंकों ने पहले ही जमा दरों में कमी कर दी है। इसमें और गिरावट की संभावना नहीं दिखती। बैंकों के बीच चर्चा चल रही है कि इस अतिरिक्त नकदी को कहां निवेश किया जाए।

    ये भी पढ़ें: उम्मीद से कमजोर रहे अगस्त में रोजगार के आंकड़े, फेड की सितंबर बैठक में एक और रेट कट की संभावना बढ़ी

    त्योहारी सीजन में नकदी मांग होगी पूरी 

    एक निजी बैंक के ट्रेजरी हेड के अनुसार, अभी यह तय नहीं हुआ है कि अतिरिक्त धन को किस क्षेत्र में लगाया जाएगा। यह निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि उस समय सिस्टम में तरलता कितनी है और कौन से निवेश साधन बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। कुल मिलाकर, सीआरआर में की गई यह पहली कटौती त्योहारी सीजन और वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में नकदी की मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे न केवल बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त तरलता बनी रहेगी बल्कि बैंकों को अपनी संचालन लागत घटाने और लाभप्रदता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह कदम वित्तीय बाजारों को स्थिर रखने, ब्याज दरों को नियंत्रित करने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    India

    Monetary Policy

    Interest Rates

    RBI Policy

    Indian Economy

    Cash Reserve Ratio

    CRR cut

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    Smriti Irani Birthday Special:तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    जन्मदिन विशेष:एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    West Asia Crisis : PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    भोपाल:एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    गैंगवार की आहट :गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    Power Cut Alert!भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    35KM के लिए हेलिकॉप्टर से बारात!MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....