Bigg Boss 19 का सबसे फनी ट्विस्ट!अमाल मलिक नहीं… किसी और का निकला ‘विवादित’ स्वेटर, कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल

अमाल मलिक नहीं… किसी और का निकला ‘विवादित’ स्वेटर, कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 19’ का घर इस वक्त किसी रणभूमि से कम नहीं है। झगड़े, इमोशन्स और रिश्तों के उलझे धागों के बीच अब एक नया ड्रामा यानी स्वेटर वार शुरू हो चुका है। एक साधारण-सा स्वेटर अब शो की सुर्खियों में है। लेकिन दिलचस्प बात ये है, जिस स्वेटर को लेकर दो कंटेस्टेंट्स में लड़ाई हो रही है। वो एक ऐसे कंटेस्टेंट का निकला जो पहले ही शो से बाहर जा चुके हैं। 

    तान्या बनाम मालती की नई जंग

    शो के ताजा एपिसोड में तान्या मित्तल ने मालती चाहर के बैग से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लिया। कैमरे के सामने तान्या मुस्कुराईं, तो मालती का चेहरा तमतमा गया। घरवालों ने तुरंत इस पर कमेंट्स की बौछार कर दी और बिग बॉस का माहौल फिर गरमा गया। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब अमाल ने कहा कि, वो स्वेटर उनका नहीं है।

    किस एक्स कंटेस्टेंट का है स्वेटर?

    असल में वो स्वेटर अमाल का नहीं बल्कि एक्स कंटेस्टेंट जीशान कादरी का है। जीशान ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘भाई, वो मेरा स्वेटर है! दोनों लड़कियां सोच रही हैं कि वो अमाल का है... दिल्ली में ठंड है, स्वेटर लौटा दो प्लीज!’

    इस वीडियो के बाद से फैंस की हंसी नहीं रुक रही। इसी वजह से सोशल मीडिया पर मीम्स, रील्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई।

     

    कैप्टेंसी टास्क बना ‘साइंटिस्ट लैब’

    जैसे ही स्वेटर वॉर शांत हुआ, बिग बॉस ने नया कैप्टेंसी टास्क दे दिया। इस टास्क का नाम रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब है। सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ों में बांटा गया। इसमें साइंटिस्ट हर राउंड में एक खास आइटम की डिमांड करता है। जो हाउसमेट्स जोड़ी में उस आइटम की डिलीवरी करता है, वो राउंड जीत जाता है। इस टास्ट में तान्या-मृदुल, प्रणित-शहबाज, कुनिका-नीलम, गौरव-मालती, अमाल-फरहाना की जोड़ी बनती है। 

    टास्क में करीब हुए 7 राउंड

    पहला राउंड: टूटी बाल्टी फिक्स करनी होती है, जिसमें शहबाज-प्रणित ने बाजी मारी।

    दूसरा राउंड: अमाल-फरहाना की जोड़ी जीत जाती है।

    तीसरा राउंड: नीलम-कुनिका बाजी मारती हैं।

    चौथा राउंड: गौरव और मालती की जोड़ी जीत जाती है।

    पांचवें राउंड: अमाल-फरहाना जीत जाते हैं।

    छठा राउंड: तान्या-मृदुल की जोड़ी ने कमाल दिखाया।

    आखिरी राउंड: गौरव-मालती जीत जाते हैं।

    टास्क के अंत में गौरव-मालती और शहबाज-प्रणित के बीच बराबरी की स्थिति बनी। दोनों को एसेंबली रूम में बुलाया गया, जहां वोटिंग के बाद प्रणित और शहबाज को बढ़त मिली। शहबाज-प्रणित को 5 वोट मिले और गौरव-मालती को 3 वोट मिले।

    कैप्टन बनने की जंग में भिड़े प्रणित और शहबाज

    प्रणित और शहबाज में कैप्टेंसी का एक मुकाबला हुआ, जिसका नाम गनशॉट रखा गया। इसमें गनशॉट के बाद 3 बॉल्स स्लाइड में गिरेंगी और घरवालों को तय करना है कि, उसे प्रणित को देना है, शहबाज को या राशन बोर्ड पर लगाना है। तनाव, सस्पेंस और शोर के बीच आखिरकार अशनूर, अभिषेक, गौरव और मालती के सपोर्ट से प्रणित बाजी जीत जाते हैं और वह घर के कैप्टन बन जाते हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts