Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में शिक्षक की शर्मनाक हरकत :क्लास में छात्राओं को दिखाए अश्लील वीडियो, गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

भिंड में शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह क्लास में पढ़ाते समय मोबाइल पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था। इस दौरान वह उनसे अनुचित हरकतें करता और आपत्तिजनक बातें कहता था। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
क्लास में छात्राओं को दिखाए अश्लील वीडियो, गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर क्लास में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगा है। तीन छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार देर रात शिक्षा विभाग ने भी आरोपी को निलंबित कर दिया।

    मोबाइल पर दिखाता था अश्लील वीडियो

    छात्राओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक क्लास में पढ़ाते समय मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। इस दौरान वह उनसे अनुचित हरकतें करता और आपत्तिजनक बातें कहता था। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    डर के कारण कई दिनों तक नहीं गईं स्कूल

    आरोपी की धमकी से डरकर छात्राओं ने कई दिनों तक स्कूल जाना छोड़ दिया। जब परिजनों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उन्होंने पूरी घटना बताई। छात्राओं की बात सुनकर परिजन पहले स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे परिजन

    स्कूल से कोई ठोस कदम न उठाए जाने के बाद परिजन अपनी बेटियों को लेकर देहात थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कक्षा 8वीं की एक छात्रा को मुख्य फरियादी बनाया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन से भी बयान दर्ज किए।

    आरोपी पर पॉक्सो एक्ट लगाया

    देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है, इसलिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    शिक्षा विभाग ने आरोपी को किया निलंबित

    पुलिस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने भी आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts