Defence Agreement:भारत-अमेरिका के बीच हुई अहम रक्षा डील, रक्षी मंत्री बोले- नए अध्याय की शुरुआत, एक्स पोस्ट पर साझा की जानकारी

इसके अलावा राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों के एक सम्मेलन का हिस्सा भी बने।
Follow on Google News
भारत-अमेरिका के बीच हुई अहम रक्षा डील, रक्षी मंत्री बोले- नए अध्याय की शुरुआत, एक्स पोस्ट पर साझा की जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुआलालंपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में शिकरत करने के लिए मलेशिया पहुंचे हैं। कुआलालंपुर में राजनाथ सिंह ने अमेरिका के वॉर सचिव पीट हेगसेथ से मुलाकात हुई। इस दौरान वार्ता में अमेरिका और भारत के बीच प्रमुख रक्षा एग्रीमेंट पर मुहर लगी। दूसरी ओर दुनियाभर में अमेरिका का टैरिफ वॉर छिड़ा हुआ है। जिसका असर कई देशों में पड़ रहा है। इनमें अमेरिका ने भारत पर पहले जहां 25 फीसदी टैरिफ लगाया उसे अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया, हालांकि अब भारत और अमेरिका के रिश्तों में सुधार देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि वे भारत के साथ ट्रेड डील करने जा रहे हैं।

    इसी बीच रक्षा मंत्रालय से अहम जानकारी सामने आई है दरअसल भारत और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते सहयोग के मद्देनजर 10 सालों के लिए शुक्रवार को अहम समझौते हुए।

    राजनाथ सिंह ने एक्स पर दी जानकारी

    राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ''अमेरिकी रक्षा सचिव पीटर हेगसेथ के साथ कुआलालंपुर में सार्थक बैठक हुई। हमने भारत-अमेरिका मेजर डिफेंस पार्टनरशिप के लिए 10 सालों की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए। यह हमारे पहले से ही मजबूत रक्षा सहयोग में एक नए युग की शुरुआत करेगा.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''यह रक्षा रूपरेखा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के पूरे दायरे को नीतिगत दिशा देगी। यह हमारे बढ़ते रणनीतिक तालमेल का प्रतीक है और साझेदारी के एक नए दशक का आगाज करेगी.''

    मलेशिया दौरे पर है रक्षामंत्री

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (30 अक्टूबर) को मलेशिया पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कई देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ मिले। साथ ही राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों के एक सम्मेलन का हिस्सा भी बने। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मलेशिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस मीटिंग में आसियान के सभी सदस्य देशों के रक्षा मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाना है।

    भारत-अमेरिका: समझौते के जरिए संबंधों में आ रहा सुधार

    जहां हाल फिलहाल के दिनों में भारत और अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण माहौल में नजर आए। पहले टैरिफ विवाद और फिर रूस से कच्चे तेल की खरीद के मुद्दे पर दोनों देश आमने-सामने आते दिखे। हालांकि, अब स्थितियां बदल रही हैं। अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई तरह के समझौते और बातचीत जारी है। माना जा रहा कि बढ़े हुए टैरिफ पर भी जल्द ही कोई हल सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts