Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:रायपुर में आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट; दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्ग प्रभावित।

यौमे आशूरा पर शहरभर से निकलेगी ताजिया सवारी, करबला तालाब में होगा समापन; यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा पर रायपुर के विभिन्न इलाकों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला यह धार्मिक आयोजन रात करीब 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचकर सम्पन्न होगा।
रायपुर में आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट; दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्ग प्रभावित।

RAIPUR NEWS रायपुर में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को यौमे आशूरा के मातमी जुलूस और ताजिया सवारी को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

यौमे आशूरा पर निकलेगा भव्य मातमी जुलूस

हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा पर रायपुर के विभिन्न इलाकों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला यह धार्मिक आयोजन रात करीब 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पहुंचकर सम्पन्न होगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज: रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 5 सदस्यीय समिति

मिनपारा से निकलेगा मुख्य मातमी जुलूस

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के मुतवल्ली हैदर अली के अनुसार शाम 4 बजे मोमिनपारा से मुख्य मातमी जुलूस निकलेगा। इसमें आकर्षक ताजिए, अलम और मातमी दस्ते शामिल होंगे। जुलूस मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचेगा।

हैदरी मस्जिद में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

सुबह 11 बजे यौमे आशूरा की नमाज़ और आमाल अदा किए जाएंगे। इसके बाद नमाज़-ए-जुमा के उपरांत दोपहर 1:30 बजे मरसियाख्वानी का आयोजन होगा। आज़ाद चौक में इमामे जुमा मौलाना अल्हाज असगर मेहदी तकरीर करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नशेड़ी दूल्हे' को दुल्हन का करारा जवाब: शादी से किया इनकार, जड़े थप्पड़, बिना दुल्हन लौटी बारात।

करबला तालाब में होगा समापन

सभी ताजिया और मातमी जुलूस करबला तालाब पहुंचेंगे, जहां शामे गरीबां की मजलिस आयोजित होगी। इस अवसर पर इलाहाबाद के मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर खिताब करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

यातायात पुलिस के अनुसार नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और आरकेसी के सामने से गुजरने वाले मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से यातायात रोका और डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में दरगाह-उर्स पर DJ बैन पर हाईकोर्ट की रोक, वक्फ बोर्ड के आदेश पर उठा बड़ा सवाल

दुर्ग-भिलाई जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट

शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 के रास्ते वाहनों को भेजा जाएगा। वहीं टाटीबंध की ओर से शहर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।

सिटी बसों का बदलेगा रूट

मोहर्रम जुलूस के दौरान सिटी बस सेवाएं भी परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का टशन: जेल गेट पर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

पुलिस की नागरिकों से अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी टर्निंग तक जीई रोड का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts