Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का टशन: जेल गेट पर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

फरार आरोपी सलमान खान की जेल एंट्री का वीडियो वायरल, जेल गेट पर मोबाइल इस्तेमाल से मचा हड़कंप; कैदी हत्या के बाद फिर कटघरे में जेल प्रशासन तालापारा निवासी सलमान खान को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि वह कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब उसे बिलासपुर सेंट्रल जेल लाया गया, तब जेल के मुख्य गेट पर वह मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया।
बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का टशन: जेल गेट पर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

RAIPUR/ BILASPUR NEWS। बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला जेल के मुख्य गेट पर आरोपी के खुलेआम मोबाइल फोन इस्तेमाल का है। गिरफ्तारी के बाद जेल लाए गए सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मोबाइल पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है। घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त: खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर भागे 11 बाल कैदी

जेल गेट पर मोबाइल इस्तेमाल का वीडियो वायरल

तालापारा निवासी सलमान खान को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि वह कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब उसे बिलासपुर सेंट्रल जेल लाया गया, तब जेल के मुख्य गेट पर वह मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी उसके साथ मौजूद थे। वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

जेल परिसर में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की सख्त प्रक्रिया होती है। ऐसे में आरोपी के हाथ में मोबाइल फोन होना और उसका खुलेआम इस्तेमाल करना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यदि जेल के प्रवेश द्वार पर ही नियमों की अनदेखी हो रही है, तो अंदर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खून की होली: रेप आरोपी का सिर स्लैब से कुचलकर कत्ल

पुलिस और जेल प्रशासन की भूमिका पर चर्चा

घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आरोपी को मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी। क्या सुरक्षा जांच से पहले मोबाइल जब्त नहीं किया गया था या फिर नियमों में किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई? हालांकि इस मामले में अभी तक जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कैदी हत्या के बाद फिर विवादों में जेल

गौरतलब है कि मंगलवार को भी बिलासपुर सेंट्रल जेल सुर्खियों में रही थी। पाक्सो एक्ट के एक मामले में बंद विचाराधीन कैदी नीलू जगत पर एक अन्य बंदी ने पत्थर से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल नीलू को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में दरगाह-उर्स पर DJ बैन पर हाईकोर्ट की रोक, वक्फ बोर्ड के आदेश पर उठा बड़ा सवाल

जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता

एक तरफ जेल के भीतर कैदी की हत्या और दूसरी तरफ जेल गेट पर आरोपी का मोबाइल इस्तेमाल, दोनों घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts