Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद? जानिए सच्चाई

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह के बाद लोगों में डर और कन्फ्यूजन फैल गया है कि मार्च 2026 से ATM से 500 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। लेकिन सरकार और PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह झूठा बताया है। 500 रुपये के नोट अभी भी पूरी तरह वैध हैं और ATM से निकालना जारी रहेगा।
Follow on Google News
मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद? जानिए सच्चाई
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि मार्च 2026 से 500 के नोट बंद हो जाएगें तो वहीं ATM से भी 500 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे और अब सिर्फ 100 रुपए के नोट ही मिलेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 500 रुपये के नोट भी 2000 रुपए की तरह बंद होने वाले हैं?

    2,000 रुपए के नोट बंद होने के बाद अब ATM से ज्यादातर 500 रुपए के नोट ही निकलते हैं, जो फिलहाल सबसे बड़ी करेंसी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि मार्च 2026 से ATM से 500 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे। यह दावा फर्जी है। केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है।

    वायरल पोस्ट की सच्चाई

    दावा किया जा रहा था कि RBI मार्च 2026 तक 500 रुपए के नोट ATM से देना बंद कर देगा। हालांकि, सरकार ने इसे पूरी तरह झूठा बताया। PIB Fact Check ने स्पष्ट किया कि RBI ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और कोई घोषणा भी नहीं हुई है।

    Twitter Post

    500 रुपए के नोट की अफवाह फैलने के पीछे सोशल मीडिया की तेजी और वायरल पोस्ट का बड़ा हाथ है। लोग बिना जांच के खबरें शेयर कर देते हैं, जिससे डर और भ्रम फैल जाता है। पिछले कुछ सालों में 2,000 रुपए के नोट के बंद होने का अनुभव लोगों के मन में डर पैदा कर रहा है। इसी कारण 500 रुपए के नोट पर भी अफवाहें फैल रही हैं।

    कुछ फर्जी मैसेज में कहा गया था कि मार्च 2026 तक 90% और सितंबर 2026 तक 75% ATM से 500 रुपए के नोट मिलना बंद हो जाएगा। PIB ने इसे भी झूठा बताया और कहा कि RBI ने कोई निर्देश नहीं दिए हैं।

    500 रुपए के नोट पूरी तरह वैध

    PIB ने साफ किया कि 500 रुपए के नोट अभी भी पूरी तरह वैध हैं और चलन में हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को साझा करने से पहले सरकारी स्रोत और भरोसेमंद फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म से जांच कर लें।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts