PlayBreaking News

मंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा और कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा ‘जी’, देवास एसडीएम सस्पेंड

देवास में एसडीएम आनंद मालवीय द्वारा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी लगाए जाने में गंभीर लापरवाही होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश के मंत्री के लिए भी गलत भाषा का प्रयोग अपने आदेश में किया। मंत्री की आपत्ति के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
Follow on Google News
मंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा और कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा ‘जी’, देवास एसडीएम सस्पेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देवास। उज्जैन संभाग के आयुक्त आशीष सिंह ने देवास एसडीएम आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एसडीएम के व्यवहार और उनके द्वारा जारी आदेश की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद की गई है। एसडीएम आनंद मालवीय ने अपने एक आधिकारिक आदेश में मंत्री विजयवर्गीय के कथित अपशब्दों का उल्लेख किया था। मंत्री ने इसे अमर्यादित बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा लोक सेवकों के आचरण के अनुरूप नहीं है और यह संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार जनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति मर्यादित होना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा  उन्होंने अपने आदेश में दूषित पानी पीने से मौतों का गलत आंकड़ा दिया था।

    कांग्रेस के आवेदन को ही बना दिया आदेश

    एसडीएम देवास के कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ। जिसमें प्रदेश के मंत्री के कथित अपशब्दों और ‘अमानवीय’ व्यवहार जैसे शब्दों का उपयोग किया गया। इसके साथ ही उस आदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम के आगे ‘श्री’ और पीछे ‘जी’ लिखा था। दरअसल एसडीएम कार्यालय का यह आदेश, कांग्रेस के द्वारा किए जाने वाले धरना प्रदर्शन के लिए दिए गए आवेदन की कॉपी की तरह था। उसमें कांग्रेस ने जो लिखा वह सभी लिखा गया और नीचे तहसीलदार, आरआई, पटवारियों की ड्यूटी लगाए जाने का उल्लेख था। कांग्रेस ने रविवार को देवास में भाजपा के सांसद व विधायकों के निवास के सामने घंटा बजाकर विरोध-प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। एसडीएम ने अनुमति देने के साथ ही परमिशन में कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन के कारणों का उल्लेख भी किया। जिसमें लिखा गया था कि ‘इंदौर में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए मलमूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। 2800 लोग भर्ती हैं। इस संवेदनशील मुद्दे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकार के प्रश्न के जवाब में अशोभनीय टिप्पणी ‘घंटा’ का उपयोग करना अमानवीय और निरंकुशता की निशानी है।

    आदेश में कहा-एसडीएम ने की गंभीर लापरवाही

    Uploaded media

    निलंबन आदेश में कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी ने लिखे गए आदेश को बिना परीक्षण किए अत्यंत संवेदनशील और गंभीर विषय पर बिना समुचित परीक्षण के गलत आंकड़ों के साथ आदेश जारी किया, जो कि अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता को दर्शाता है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आने से आनंद मालवीय अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान आनंद मालवीय का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, उज्जैन संभाग रहेगा।  मालवीय की जगह प्रभारी अभिषेक शर्मा को देवास का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts