Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मऊगंज में बिगड़े हालात : पब्लिक पीछे दौड़ी तो जान बचाकर भागे भाजपा विधायक

मऊगंज में शनिवार रात उस वक्त स्थिति बिगड़ गई जब एक जमीनी विवाद में एक पक्ष के साथ खड़े हुए विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख विधायक को वहां से भागना पड़ा।
Follow on Google News
 पब्लिक पीछे दौड़ी तो जान बचाकर भागे भाजपा विधायक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मऊगंज। शनिवार रात उस वक्त सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया, जब भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों के तीखे आक्रोश का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे 135 स्थित बराओ मोड़ पर एक विवादित जमीन के मामले में हस्तक्षेप करना विधायक को भारी पड़ गया और हालात ऐसे बने कि उन्हें मौके से जान बचाकर निकलना पड़ा। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

    ग्रामीणों का आरोप भूमाफियाओं के पक्ष में थे विधायक

    दरअसल, विधायक प्रदीप पटेल एक कांग्रेस नेता के समर्थन में धरने पर बैठे थे। विधायक विनोद खोडवानी के पक्ष में धरना देने पहुंचे थे। तब गांव वालों ने विधायक पर सीधा आरोप लगाया कि वे किसी जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि भू-माफियाओं के पक्ष में खड़े हैं और जमीन विवाद में एकतरफा भूमिका निभा रहे हैं।

    गुस्साए लोगों ने कहा-आप जाइए

    स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब दूसरे पक्ष के व्यक्ति लल्लू पाण्डेय को पुलिस ने थाने भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई विधायक के दबाव में की गई। इस कदम से गुस्साए परिजनों और समर्थकों का आक्रोश फूट पड़ा। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कुछ लोगों ने आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली। इसके बाद मऊगंज के हालात बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने कहा आप यहां से जाइए। 

    मुर्दाबाद के लगे नारे

    ग्रामीणों ने विधायक को चारों ओर से घेर लिया और तीखे सवाल पूछने लगे। भीड़ का कहना था कि जब मामला अदालत में है, तो एक जनप्रतिनिधि को बीच में आकर नेतागिरी करने का अधिकार किसने दिया। नारेबाजी तेज होती चली गई और मुर्दाबाद के नारों से माहौल और उग्र हो गया। तब पुलिसकर्मियों ने बेकाबू भीड़ से विधायक को किसी तरह बचाकर बाहर निकाला। अगर उस दौरान पुलिसकर्मी सूझबूझ का परिचय नहीं देते तो किसी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts