Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :टाइगर रिजर्व में लहरा रहे थे हथियार, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंचे जेल

टाइगर रिजर्व के कोर जोन एरिया में गन लेकर वीडियो बनाने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिफ्तार कर हथियार और वाहन को जब्त किया गया है।
टाइगर रिजर्व में लहरा रहे थे हथियार, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंचे जेल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में मनमानी तौर पर घुसकर हथियार लहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया के वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को दबोच लिया है।

     वन्यप्राणी अधिनियम में कार्रवाई

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26), अनिकेत (27) और विक्रांत वैष्णव (36) के रूप में हुई है। जिन्के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने ज्युडिशियल रिमांड पर उक्त अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, विभागीय कार्यवाही में बैरियर गार्ड को हटाया गया हैं एवं रेंजर को नोटिस दिया गया है।

    दबंगई का वीडियो वायरल 

    आरोपियों ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दबंगई दिखाते हुए वीडियो बनाया था। आरोपियों ने न सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर आग जलाई, बल्कि उन्होंने एयर राइफल से कई बार फायरिंग भी की थी। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके कब्जे दो राइफल और एक कार भी जब्त की।

    कोर एरिया में घुसकर जलाई आग और की फायरिंग

    वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी दबंगई दिखाते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसते हैं। इसके बाद आग जलाकर एयर राइफल से फायरिंग करते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी जांच नाके पर भी बदमाशी करते हुए नजर आए।

    रेंजर को नोटिस दिया

    इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हो सका है। इसके अलावा बैरियर गार्ड को हटाकर एक रेंजर को नोटिस जारी किया गया है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts