Peoples Update Special :भोपाल के एमपी नगर में एक महीनों से हो रही सड़कों की हत्या...!

शहर के प्रमुख एमपी नगर जोन-1 और 2 में अमृत-2 परियोजना के तहत सीवेज लाइन बिछाने के लिए बीच में से सड़कें खोद दी गईं हैं। इस वजह से 1 लाख से अधिक आबादी रोजाना परेशान हो रही है। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो गए हैं।
Follow on Google News
भोपाल के एमपी नगर में एक महीनों से हो रही सड़कों की हत्या...!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। नगर निगम प्रशासन करीब बीते एक महीने से एमपीनगर जोन-1 और 2 की सड़कों की हत्या कर रहा है। अमृत-2 परियोजना के तहत सीवेज लाइन बिछाने के लिए शहर की सबसे मजबूत सड़कों की बीच से खुदाई की जा रही है, जो लोगों के लिए आफत बन गई है। क्योंकि खुदाई के लिए सड़कों की नाम मात्र के लिए मरम्मत की जा रही है। इससे एमपी नगर की सड़कों पर लोगों को आवाजाही मुश्किल हो रही है। वाहन चालक सड़कों के गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं। हालत यह है कि खुदाई के कारण उड़ रही धूल ने सांस लेना दूभर कर दिया है। 

    Uploaded media

    मजबूत सड़कों को किया खराब

    लोगों की शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को पीपुल्स टीम ने एमपीनगर जोन-1 और 2 में पड़ताल की। परेशान लोगों से बातचीत की, तो लोगों ने यही कहा कि एमपीनगर की सड़कों को बने हुए 15 वर्ष से अधिक हो गए। इस तरह की मजबूत सड़कें शहर में गिनी-चुनी जगह ही हैं। क्या पहले यहां सीवेज नेटवर्क नहीं था? आखिर नगर निगम प्रशासन को सड़कों की हत्या कराने की जरूरत क्यों पड़ी? व्यापारी व लोगों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है।

    Uploaded media

    व्यापारियों का धंधा चौपट, दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे लोग

    एमपी नगर जोन-2 में संरगम टॉकीज के आसपास, प्रगति पेट्रोप पंप के पीछे, बैंक स्ट्रीट लाइन सहित अधिकांश सड़के बीच से खोद दी गई है। जिन्हें खोदा जाना है, उन पर चूने से मार्किंग कर दी गई है। गड्ढों के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। खाद्य पदार्थों पर धूल जम रही है। कोचिंग, कार्यालयों, शोरूम तक लोगों को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

    विजय स्तंभ के आसपास खोदी गई सड़कें, बाकी भी खोदी जानी हैं

    एमपीनगर जोन-1 विजय स्तंभ के आसपास सड़कों की खुदाई जा रही है। खुदाई से निकली गिट्टियों से दो पहिया वाहन फिसलने से लोग गिर रहे हैं। यहां अभी सीवेज लाइन के लिए लगभग सभी सड़कों की खोदी जानी हैं।

    Uploaded media

    एक नजर में एमपी  नगर जोन-1 और 2

    • 1984-85 में एमपी नगर विकसित होना शुरू हुआ।
    • 05 हजार से अधिक कंपनियों व निजी कार्यालय, कोचिंग सेंटर हैं।
    • 20 हजार से अधिक दुकानें, शोरूम, रेस्टोरेंट हैं।
    • 01 लाख से अधिक लोग रोज आना-जाना करते हैं।
    • 25 अलग-अलग व्यापारियों के संगठन हैं।  
    Uploaded media

    हमने विरोध जताया है 

    सड़कों को बीच से खोद दिया गया है। 15 साल से अधिक पुरानी एमपी नगर की सड़कों का सत्यानाश कर दिया गया है। हमने नगर निगम के समक्ष इसका विरोध किया है। मरम्मत भी ठीक से नहीं की जा रही। धूल से सामान खराब हो रहा है। धंधा चौपट हो गया है। यदि सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

    योगेश साहू, अध्यक्ष, महाराणा प्रताप (एमपी नगर जोन-1,2)महासंघ

    दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे

    एमपीनगर जोन-2 में सबसे अच्छी सड़कें थीं, जो अब पूरी तरह बदहाल हो गई हैं। लोग दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    सुदर्शन कुशवाह, एमपी नगर 

    Uploaded media

    धूल से हो रही परेशानी

    अक्सर एमपी नगर में आना होता है, क्योंकि यहां पर कोचिंग क्लासेज हैं। ऐसे में फास्ट फूड भी खाना होता है। धूल उड़ने से फास्ट फूड खाने से परहेज करते हैं।

    शुभम, स्टूडेंट 

    बहुत दिक्कत हो रही

    एमपी नगर में सड़कों की खुदाई से आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। बीच से सड़कें खुदने से दोनों तरफ बनी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    सुधा शर्मा, स्टूडेंट 

    Uploaded media

    अब आने का मन नहीं होता

    एमपी नगर जोन-2 में जब से सड़कों की खुदाई हुई है, तब से परेशानी बढ़ गई है। अब आने का मन नहीं होता है, लेकिन कोचिंग क्लासेज होने से आना ही पड़ता है। 

    शुभि मित्तल, स्टूडेंट

    कोई सुनवाई नहीं हो रही

    नगर निगम ने एमपीनगर जोन एक और दो की सड़कों को खोद दिया है। सीवेज चैंबर बनाने और पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही।

    शुभम कुशवाह, राहगीर  

    गिरकर चोटिल हो रहे

    सड़कों की खुदाई से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

    योगेंद्र सिंह परमार, राहगीर

    Uploaded media

    एक महीने से मुसीबत बनी खुदाई

    एमपी नगर में सड़कों की खुदाई एक महीने से मुसीबत बनी हुई है। नाश्ता करने के लिए दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। फेर खाकर जैसे-तैसे पहुंचते हैं तो खाद्य पदार्थों पर धूल चढ़ी देखकर खाने का मन नहीं होता है।

    नरेंद्र कुमार राव, राहगीर

    अफसर बोले-सड़कों का रेस्टोरेशन कराया जा रहा है 

    अमृत 2.0 परियोजना के तहत यहां भी सीवेज लाइन डाली जा रही है। लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन कराया जा रहा है।

    उदित गर्ग, प्रोजेक्ट इंजीनियर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts