Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदिशा :युवती से छेड़छाड़ करने के विरोध पर बदमाशों ने 22 साल के युवक को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन अचानक हुए हमले के कारण कोई भी शुभम को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गंभीर हालत में पड़े शुभम को मोहल्ले के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया
युवती से छेड़छाड़ करने के विरोध पर बदमाशों ने 22 साल के युवक को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    म.प्र। विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) को भारी पड़ गया। हमलावरों ने उसे कई बार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह खूनी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल शुभम को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम एयर कंडीशनर रिपेयरिंग का काम करता था और अपने परिवार का सहारा था।

    Twitter Post

    शुभम को बाहर बुलाते ही चाकू से...

    पुलिस के अनुसार, करैया खेड़ा रोड निवासी चुन्नी और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले एक युवती से छेड़छाड़ की थी। शुभम चौबे ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, हालांकि उस वक्त मामला थाने तक नहीं पहुंचा। शनिवार रात करीब 8 बजे आरोपी चुन्नी अपने साथियों के साथ बाइक से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पहुंचा। उन्होंने शुभम को घर से बाहर बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

    आसपास की भीड़ बनी तमाशबीन

    हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन अचानक हुए हमले के कारण कोई भी शुभम को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गंभीर हालत में पड़े शुभम को मोहल्ले के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

    CCTV में हाथापाई करते दिखे आरोपी

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नंदू उर्फ शुभम चौबे के साथ मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक नंदू बेहद मिलनसार और मददगार स्वभाव का युवक था।

    Twitter Post

    पुलिस- आरोपी की तलाश जारी

    एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts