Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

School Time Change :दिनभर शीत लहर; कड़ाके की ठंड, राजधानी भोपाल में स्कूलों का टाइम बदला

राजधानी में मौसम शीत लहर और पारे में गिरावट को देखते हुए स्कूल का टाइम बदला गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह आदेश जारी किए।  
दिनभर शीत लहर; कड़ाके की ठंड, राजधानी भोपाल में स्कूलों का टाइम बदला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में दो दिन से शीत लहर चल रही है। दिन का पारा भी गिरने के कारण मौसम सर्द हो गया है। ऐसी स्थिति में स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, अब नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे। यह फैसला स्कूली बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया है। अभी तक स्कूल 8.30 बजे से लग रहे थे। इसके बाद क्रिसमस और नए साल की छुटि्टयां चल रही थीं। 

    सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

    भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी  ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन का समय तत्काल प्रभाव से संशोधित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश भोपाल के सभी प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त स्कूलों और मदरसों पर भी अनिवार्य रूप से लागू होगा।

    Uploaded media

    इंदौर में तीन दिन की छुट्टी

    शीतलहर को देखते हुए इंदौर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।

    मौसम विभाग का शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में इस समय सर्दी के साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नौगांव और छतरपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान कई जिलों में 2.5°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है और अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह की ठंड और कोहरे की संभावना जताई है।

    राजधानी और प्रमुख शहरों में कोहरे का असर

    रविवार की सुबह राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में घना कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रह गई। नौगांव में पारा गिरकर 2.5°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, रतलाम और मंडला जैसे शहरों में भी कोहरे और ठंड का प्रभाव जारी रहा।

    • भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.8°C, विजिबिलिटी 200 मीटर
    • उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11.4°C
    • ग्वालियर सबसे ठंडा, न्यूनतम 6.4°C

    सर्द हवाओं और धुंध की वजह से सुबह और रात के समय सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चलीं।

    दो दिनों तक ऐसे ही मौसम की संभावना

    मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के गुजरने के बाद नमी अधिक होने के कारण पूरे प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दो दिनों तक भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और सतना सहित कई जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts