Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑनलाइन सट्टा जांच:नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी गिरफ्तार, छात्र नेता रवि चौधरी से घंटों पूछताछ

ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस ने नाना पटवारी के करीबी बताए जा रहे मानव गंगवानी को गिरफ्तार किया है। वहीं कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की गई।
नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी गिरफ्तार, छात्र नेता रवि चौधरी से घंटों पूछताछ
नाना पटवारी को लाया गया था थाने ।

इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े मामलों की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना पटवारी के करीबी बताए जा रहे मानव गंगवानी को ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार कर लिया। वहीं कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी कई घंटे तक पूछताछ कर उसके वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई।

संबंधित खबर: ड्रग जांच से खुली नई कड़ी: पटवारी के दूसरे भाई भरत भी पुलिस जांच के दायरे में

धोखाधड़ी की शिकायत से शुरू हुई जांच

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत एक कथित धोखाधड़ी की शिकायत से की थी। इसी सिलसिले में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में उसने सुमित मंत्री और अन्य साझेदारों के साथ शुभम रेसिडेंसी परियोजना पर काम किया था। बाद में शुभम रियलिटी के माध्यम से भी कारोबार हुआ।

संबंधित खबर: जीतू पटवारी के भाई नाना की हाँ - हाँ : क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

पार्टनरशिप और वित्तीय लेनदेन की जांच

पप्पू मंत्री ने पूछताछ में खुद को पहले प्रोजेक्ट में साइलेंट पार्टनर बताते हुए कहा कि वह केवल निवेशक था। उसने पटवारी ग्रुप से वर्तमान संबंध होने से इनकार किया। पुलिस अब फर्मों के वित्तीय लेनदेन और साझेदारी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

संबंधित खबर: ड्रग्स, सट्टा और धोखाधड़ी... तीन मामलों में नाना पटवारी का नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

मानव गंगवानी गिरफ्तार

शाम को पुलिस ने मानव गंगवानी को हिरासत में लेकर ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ब्राउन शुगर मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय कौशल से भी उसके कथित संबंध सामने आए हैं। मानव गंगवानी का नाम पहले ड्रग्स जांच के दौरान भी सामने आया था और उस समय उससे नाना पटवारी के साथ पूछताछ की गई थी।

संबंधित खबर: नाना पटवारी गैंग पर संगठित अपराध का केस: मोबाइल जब्त; देर रात बड़ी कार्रवाई

रवि चौधरी से भी पूछताछ

पुलिस ने कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी ऑनलाइन सट्टा मामले में कई घंटे पूछताछ की। अधिकारियों ने उससे बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी मांगी है। पुलिस इन तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

संबंधित खबर: ड्रग्स केस में नाना पटवारी पर शिकंजा : आज फिर होगी पूछताछ; कॉलोनाइजर सुमित मंत्री भी तलब

कुणाल पटवारी का नाम भी चर्चा में

जांच के दौरान कुणाल पटवारी का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी होने की बात कही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts