ड्रग जांच से खुली नई कड़ी:पटवारी के दूसरे भाई भरत भी पुलिस जांच के दायरे में

नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स प्रकरण की जांच के दौरान रियल एस्टेट फर्म से जुड़े वित्तीय लेनदेन सामने आने पर पुलिस अब भरत पटवारी से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
पटवारी के दूसरे भाई भरत भी पुलिस जांच के दायरे में
नाना पटवारी , जीतू व भारत पटवारी

इंदौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स प्रकरण की जांच अब कथित धोखाधड़ी के मामलों तक पहुंच गई है। इसी क्रम में नाना पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी भी पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि एक रियल एस्टेट फर्म से जुड़े वित्तीय लेनदेन और शिकायतों के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी।

संबंधित खबर: जीतू पटवारी के भाई नाना की हाँ - हाँ : क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

ड्रग जांच के दौरान सामने आया नया मामला

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार संजय कौशल और इरफान से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया था। इसी बीच एक महिला शिकायतकर्ता पायल साहनी ने थाने पहुंचकर शुभम वैली में प्लॉट दिलाने के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाया।

संबंधित खबर: जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ी मुश्किलें : महिला मित्र ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

रियल एस्टेट फर्म की भूमिका की जांच

पुलिस ने कॉलोनी डेवलपर सुमित मंत्री से पूछताछ की। सुमित ने कथित धोखाधड़ी में नाना पटवारी की भूमिका से इनकार किया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सुमित मंत्री की छह फर्में हैं, जिनमें से एक शुभम रियलिटी में भरत पटवारी भी साझेदार रह चुके हैं।

संबंधित खबर: ड्रग्स, सट्टा और धोखाधड़ी... तीन मामलों में नाना पटवारी का नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

भरत और अन्य पार्टनरों को नोटिस

पुलिस अब शुभम रियलिटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में भरत पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है। इस फर्म में साझेदार रहे पप्पू मंत्री को भी नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित खबर: ड्रग्स जांच में नाना पटवारी से दूसरी बार लंबी पूछताछ: ड्रग्स पैडलरों से कराया आमना-सामना

जांच जारी, आरोप सिद्ध नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अभी किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इस मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts