Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी ने गुजरात को दी करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर कसा तंज; बोले- आपके आलू का कोई सोना नहीं बना सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में किसानों को संबोधित करते हुए आलू उत्पादन और किसानों की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां कोई आलू से सोना बनाने की बात नहीं करता, क्योंकि बनासकांठा के किसान पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने गुजरात को दी करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर कसा तंज; बोले- आपके आलू का कोई सोना नहीं बना सकता
पीएम मोदी ने गुजरात को दी करोड़ों की सौगात

इस दौरान पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिलेगी। उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोबर से बायोगैस, बायो सीएनजी और जैविक खाद बनाने पर जोर दिया।

आलू से सोना बनाने की बात पर पीएम मोदी का तंज

बनासकांठा में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय किसानों की मेहनत और आलू उत्पादन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां का आलू दुनियाभर में मशहूर है। यहां आकर कोई यह नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि बनासकांठा के लोग पहले से ही आलू से सोना बना रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को 19 हजार करोड़ की सौगात, मेट्रो से लेकर डेयरी तक कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू

'एक सभा में सभी लोग चारपाइयों पर बैठे हैं'

पीएम मोदी की सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयां बिछाई गई थीं। इस व्यवस्था को देखकर उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि किसी सभा में सभी लोग चारपाइयों पर बैठे हैं। बनासकांठा के लोगों ने गांवों की इस पुरानी परंपरा को आज भी जिंदा रखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को बुलाया होता तो यह आयोजन रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता।

9.34 करोड़ किसानों को मिली किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी इसका लाभ मिला है और उनके खातों में करीब 1 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। वहीं बनासकांठा के किसानों के खातों में 50 करोड़ रुपए पहुंचे हैं।

Breaking News

गोबर और फसल अवशेषों से भी बढ़ेगी किसानों की कमाई

पीएम मोदी ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के साथ दूसरे विकल्पों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसानों को गोबर से भी कमाई हो। इसके लिए गोबर और खेती के अवशेषों से बायोगैस, बायो सीएनजी और जैविक खाद तैयार करने से जुड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि बजट 2013-14 की तुलना में अब पांच गुना हो गया है।

पशुओं के मुफ्त टीकाकरण से बढ़ा दूध उत्पादन

प्रधानमंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुफ्त टीकाकरण अभियान के तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के पशुओं को टीके लगाए गए हैं। इससे पशुपालकों का पैसा बचा है और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि 2013-14 में एक गाय या भैंस से पांच लीटर से भी कम दूध मिलता था, जबकि अब यह बढ़कर आठ लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें:  MLC चुनाव नतीजे: कांग्रेस को शून्य सीट, बैलेट पेपर से चुनाव में 4 राज्यों की 28 सीटों पर मुकाबला

'बनासकांठा में 25 साल पहले बिजली-पानी की समस्या थी'

पीएम मोदी ने बनासकांठा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि करीब 25 साल पहले यहां बिजली और पानी की बड़ी समस्या थी। उस समय जब वे लोगों से बिजली और पानी बचाने की बात कहते थे तो विरोध होता था और सवाल उठाए जाते थे कि मोदी कौन होते हैं ऐसा कहने वाले। उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों से इस मुद्दे पर बात करते रहे और आज क्षेत्र के हालात बदल चुके हैं। पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों से पानी और बिजली बचाने की अपील की। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts