Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ड्रग्स केस में नाना पटवारी पर शिकंजा :आज फिर होगी पूछताछ; कॉलोनाइजर सुमित मंत्री भी तलब

युवती से मिले अनुबंध पत्र पर आमना-सामना कराएगी पुलिस, बैंक खातों और ऑनलाइन सट्टा कनेक्शन की भी होगी जांच
आज फिर होगी पूछताछ; कॉलोनाइजर सुमित मंत्री भी तलब
नाना पटवारी और कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

इंदौर। ड्रग्स प्रकरण में घिरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। इस बार कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को भी बुलाया गया है। पुलिस दोनों से युवती द्वारा दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी।

संबंधित खबर: जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ी मुश्किलें : महिला मित्र ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

अनुबंध पत्र पर होगी पड़ताल

पुलिस के अनुसार नाना पटवारी को शुभम वैली स्थित उस प्लॉट के संबंध में बुलाया गया है, जिसकी शिकायत पलासिया निवासी पायल ने की है। जांच में सामने आया है कि प्लॉट का अनुबंध नाना पटवारी के नाम से किया गया, जबकि कॉलोनी सुमित मंत्री की बताई जा रही है। पुलिस दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर अनुबंध पत्र का सत्यापन करेगी और बाद में युवती के साथ आमना-सामना भी कराया जाएगा। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी संबंधित लोगों के पिछले पांच वर्षों के बैंक खातों की जांच कराई जा रही है, ताकि कथित धोखाधड़ी और लेनदेन की पुष्टि की जा सके। नाना पटवारी पहले ही युवती के साथ किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन से इनकार कर चुका है।

संबंधित खबर: ड्रग्स जांच में नाना पटवारी से दूसरी बार लंबी पूछताछ: ड्रग्स पैडलरों से कराया आमना-सामना

ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स कनेक्शन की भी जांच

जांच में राजेंद्र नगर, राऊ और तेजाजी नगर थाना पुलिस भी जुटी हुई है। पुलिस ने पीथमपुर से प्रितेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा है और उसका नाना पटवारी के करीबी संजय कौशल से संपर्क सामने आया है। मामले में बंटी असरानी और उसके अन्य साथी अब भी फरार हैं।

संबंधित खबर: पहले किया "नाना" जांच में मिला हा-हा? ड्रग्स से लेकर ऑनलाइन सट्टे तक, नाना पटवारी के नेटवर्क की परतें खंगाल रही पुलिस, आज फिर पूछताछ के लिए तलब

ड्रग्स सप्लाई के पैसे QR कोड से भेजे गए

पुलिस ने सोमवार को नाना पटवारी के पूर्व चालक भुरु बैंड के साथी फैजल को गिरफ्तार किया था। डीसीपी के अनुसार इरफान ने नाना के कहने पर भुरु से ड्रग्स मंगवाई थी। भुरु ने क्यूआर कोड भेजकर 10 हजार रुपये मंगाए थे, जो फैजल के खाते में ट्रांसफर किए गए। बाद में फैजल ने यह रकम नकद निकाल ली। पुलिस अब रेहान, अयान और मूसा की तलाश कर रही है।

संबंधित खबर: नाना पटवारी बोले- तीन साल पहले तक करता था ड्रग्स का सेवन: अब पूरी तरह नशामुक्त हूं

पुराने मामलों की भी हो रही समीक्षा

जांच के दायरे के बढ़ने के साथ ही नाना पटवारी से जुड़े पुराने मामलों की भी समीक्षा शुरू कर दी गई है। जोन-2 पुलिस लसूड़िया थाना क्षेत्र के खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण और विजय नगर थाना क्षेत्र के एमडी ड्रग्स मामले की फाइलें भी दोबारा खंगाल रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts