Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Eetha Trailer : श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी कलाकार विठाबाई के किरदार में दिखा दमदार लुक

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर से प्रेरित किरदार निभा रही हैं। जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट।
Eetha Trailer : श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी कलाकार विठाबाई के किरदार में दिखा दमदार लुक

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर से प्रेरित किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में नौवारी साड़ी, पैरों में घुंघरू, नाक में नथ और पारंपरिक गहनों के साथ उनका लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इस बार एक पीरियड ड्रामा के साथ दर्शकों के सामने आ रही हैं। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की लोक कला लावणी और तमाशा की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में श्रद्धा मंच पर लावणी करती नजर आती हैं। उनके हाव-भाव, डांस और आत्मविश्वास से किरदार की झलक मिलती है।

विठाबाई नारायणगांवकर के संघर्षों से प्रेरित है कहानी

फिल्म में श्रद्धा कपूर का किरदार महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन और संघर्षों से प्रेरित है। विठाबाई को लावणी की दुनिया में खास पहचान हासिल थी। फिल्म उनके कलाकार के रूप में सफर और उससे जुड़ी चुनौतियों को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है। ट्रेलर में लावणी और तमाशा के रंगीन मंच, बड़ी-बड़ी महफिलें और कलाकारों की प्रस्तुतियां दिखाई गई हैं। हालांकि, कहानी केवल नाच-गाने तक सीमित नहीं है। इसमें कलाकारों की मेहनत, उनके संघर्ष और समाज में उन्हें मिलने वाले सम्मान से जुड़े पहलुओं को भी दिखाया गया है।

नौवारी साड़ी और पारंपरिक लुक में दिखीं श्रद्धा

‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का पारंपरिक मराठी लुक आकर्षित करता है। नौवारी साड़ी, हाथों में हरी चूड़ियां, गले में पारंपरिक गहने और नाक में नथ के साथ वह लावणी कलाकार के अंदाज में नजर आती हैं। पैरों में घुंघरू बांधकर मंच पर उनकी प्रस्तुति भी ट्रेलर का खास हिस्सा है। फिल्म में नौवारी साड़ी को केवल पारंपरिक पहनावे के रूप में नहीं, बल्कि कलाकारों की पहचान और आत्मसम्मान से जोड़कर दिखाया गया है। ट्रेलर में श्रद्धा का एक डायलॉग भी इसी बात को सामने रखता है। वह कहती हैं, 'यह सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, यह हमारी अस्मिता और मान-सम्मान का प्रतीक है।'

Breaking News

अजय-अतुल के संगीत पर थिरकेंगी श्रद्धा

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है। वहीं, गानों की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। ऐसे में फिल्म में पारंपरिक लावणी संगीत और डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। ट्रेलर में रणदीप हुड्डा भी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Friday OTT Releases: वीकेंड पर घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, OTT पर रिलीज हुईं ये नई फिल्में और सीरीज

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ईठा’

श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के जरिए फिल्म की कहानी, कलाकारों के लुक और लावणी-तमाशा की दुनिया की झलक सामने आई है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts