Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जीतू पटवारी के भाई नाना की हाँ - हाँ :क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, फरार सुमित मंत्री के घर नोटिस चस्पा; पुलिस ने पूछताछ तेज की
क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा
फाइल फ़ोटो

इंदौर। ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अमित कौशल का संबंध पहले से गिरफ्तार आरोपी संजय कौशल से है। वहीं, पुलिस की रडार पर चल रहे कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से शनिवार को दो घंटे तक आमने-सामने पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान नाना ने क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकार की।

 संबंधित खबर: ड्रग्स, सट्टा और धोखाधड़ी... तीन मामलों में नाना पटवारी का नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

डीसीपी के सामने आमने-सामने हुई पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार आरोपी संजय कौशल और रॉनी के सामने बैठाकर डीसीपी कार्यालय में पूछताछ की। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने कई अहम सवाल किए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। हालांकि इस मामले में अभी तक उसे आरोपी नहीं बनाया गया है और पूछताछ के बाद देर रात उसे जाने दिया गया।

 संबंधित खबर: नाना पटवारी गैंग पर संगठित अपराध का केस: मोबाइल जब्त; देर रात बड़ी कार्रवाई

अमित कौशल गिरफ्तार, रिश्तों की पड़ताल

पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। जांच में अमित और पहले से गिरफ्तार संजय कौशल के बीच पारिवारिक संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि ऑनलाइन सट्टे और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

 संबंधित खबर: ड्रग्स केस में नाना पटवारी पर शिकंजा : आज फिर होगी पूछताछ; कॉलोनाइजर सुमित मंत्री भी तलब

सुमित मंत्री की तलाश जारी

इधर, फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर पूछताछ से बच रहे बिल्डर सुमित मंत्री पर भी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार रात पुलिस टीम उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां को नोटिस सौंपते हुए सुमित मंत्री को रविवार को हर हाल में थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts