Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग की कमान,जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ है। एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का MD और पवन देव को DG नगर सेना की जिम्मेदारी मिली। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट। प्रदेश गृह विभाग के आदेश के मुताबिक 1992 बैच के IPS पवन देव को डीजी नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग की कमान,जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना और जिम्मेदारियों में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कई अफसरों को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सबसे अहम बदलाव में एडीजी एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है। वहीं पवन देव को डीजी नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

पुलिस हाउसिंग की कमान अब कल्लूरी के पास

प्रदेश गृह विभाग के आदेश के मुताबिक 1992 बैच के IPS पवन देव को डीजी नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एडीजी प्रशासन एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है।

Raipur: राजधानी रायपुर में बारिश का कहर,सड़कें बनीं तालाब, जलनिकासी के दावों की खुली पोल

गुरजिंदर पाल सिंह को ट्रेनिंग की जिम्मेदारी

डीजी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर गुरजिंदर पाल सिंह को डीजी ट्रेनिंग एवं राज्य पुलिस एकेडमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था में भी अहम प्रशासनिक परिवर्तन हुआ है।

प्रदीप गुप्ता को प्रशासन और चयन का जिम्मा

1995 बैच के IPS प्रदीप गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वित्त, योजना, प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं, दूरसंचार, CCTNS, साइबर शाखा, डायल-112, ट्रैफिक और रेलवे से संबंधित जिम्मेदारियों के साथ अभियोजन संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Raipur: ATM से पैसे नहीं अब निकलेगा राशन,छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन ATM'

विवेकानंद को वित्त और योजना का अतिरिक्त प्रभार

IPS विवेकानंद, जो एडीजी नक्सल ऑपरेशन/SIB एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल/STF की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें वर्तमान कार्य के साथ एडीजी वित्त, योजना एवं प्रबंध पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दीपांशु विजय को रेलवे और ट्रैफिक की कमान

1997 बैच के IPS दीपांशु विजय, एडीजी अजाक एवं प्रशिक्षण को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ एडीजी रेलवे तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा,महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखा बेटियों का दम, रायपुर-दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एंटी नारकोटिक्स पर भी फोकस

एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार को वर्तमान कार्य के साथ एडीजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IG अंकित कुमार गर्ग को वर्तमान कार्य के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा/SIA की जिम्मेदारी दी गई है।

तकनीकी सेवाओं और डायल-112 में बदलाव

2001 बैच के IPS डॉ. आनंद छाबड़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: श्रमिकों के बच्चों के सपनों को साय सरकार का सहारा, 200 प्रतिभाओं को मिल रही मुफ्त आवासीय शिक्षा

कानून व्यवस्था की कमान ओमप्रकाश पॉल को

2003 बैच के IPS ओमप्रकाश पॉल को आईजी कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे नक्सल ऑपरेशन और SIB की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

PHQ में कई IG की जिम्मेदारियां बदलीं

IPS अंकित कुमार गर्ग को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा/SIA, IPS ध्रुव गुप्ता को CID, CCTNS एवं SCRB, IPS बालाजीराव सोमावर को अजाक और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को S4C एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: महामाया मंदिर गेट पर भाजपा नेता आपस में भिड़े, मारपीट के आरोपों से मचा हंगामा, VIDEO वायरल

DIG स्तर पर भी बड़ा फेरबदल

2012 बैच की IPS श्वेता राजमणी को DIG दूरसंचार एवं डायल-112 PHQ बनाया गया है। इसी बैच के IPS रामकृष्ण साहू को DIG CID की जिम्मेदारी दी गई है।

AIG स्तर पर नई जिम्मेदारियां

IPS मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन PHQ और IPS रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CID PHQ की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: पिरदा-तुलसी टाउनशिप पर ग्रामीणों का RDA घेराव, बोले- पंचायत नहीं टूटेगी, जमीन भी नहीं देंगे

CCTNS और सड़क सुरक्षा का जिम्मा

2018 बैच के IPS यदुवली अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CCTNS की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

बटालियन और ट्रैफिक में भी बदलाव

2020 बैच के IPS चिराग जैन को कमांडेंट 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी बनाया गया है। वहीं 2021 बैच की IPS अंजली विश्वकर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur: IGKV पर हार्ड कॉपी पर रोक, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से आएंगे प्रश्नपत्र,7 अगस्त की परीक्षा भी रद्द

31 IPS तबादले: क्या है सबसे बड़ा बदलाव?

इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, तकनीकी सेवाओं, साइबर, CCTNS, डायल-112, रेलवे, ट्रैफिक, CID, नक्सल ऑपरेशन और एंटी नारकोटिक्स जैसे महत्वपूर्ण विंग में जिम्मेदारियां पुनर्गठित की गई हैं। कई अधिकारियों को मौजूदा दायित्व के साथ अतिरिक्त प्रभार देकर विभागीय कामकाज को नई जिम्मेदारियों के हिसाब से व्यवस्थित किया गया है।

देखिए लिस्ट किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

/img/129/1787589794877
/img/129/1787590025998
/img/129/1787590032072

 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts