Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़,ओडिशा से चल रहा था नेटवर्क,138 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी घेरे में

बालोद पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 138.551 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। ग्राम खप्परवाड़ा में दो सगे भाइयों के घर से 134 पैकेट गांजा मिला। ओडिशा के बालीगुड़ा से सप्लाई का खुलासा हुआ। दो सगे भाइयों के घर से मिले गांजे के 134 पैकेट, पुलिस ने 85.72 लाख की संपत्ति की जब्त, ANTF की कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क का खुलासा
बालोद में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़,ओडिशा से चल रहा था नेटवर्क,138 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी घेरे में

बालोद: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से संचालित गांजा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से कुल 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये बताई गई है। मामले में चार आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में आए हैं। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 85 लाख 72 हजार 550 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।



मुखबिर की सूचना से खुला तस्करी का राज

बालोद जिले के थाना सनौद क्षेत्र में 21 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अरकार निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान आरोपी भीषम सतनामी (28 वर्ष), पिता शत्रुघन सतनामी के घर से दो पैकेट और पुड़िया में रखा कुल 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिय

/img/129/1795447029910

संबंधित खबर: जशपुर में 3.41 करोड़ का गांजा जब्त, शराब की खाली बोतलों की आड़ में चल रही थी तस्करी

पूछताछ में सामने आया दूसरा नाम

पुलिस ने गांजे के स्रोत का पता लगाने के लिए भीषम सतनामी से पूछताछ की। इस दौरान उसने ग्राम अरकार निवासी कामता प्रसाद कोसरे से गांजा खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कामता प्रसाद कोसरे से पूछताछ की। उसके कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 3 हजार रुपये नकद और सप्लाई से संबंधित बातचीत में इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल फोन जब्त किया गया।

दो सगे भाइयों के घर से 134 पैकेट बरामद

कामता प्रसाद से पूछताछ में ग्राम खप्परवाड़ा निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई पिछले करीब एक साल से ग्राम अरकार पहुंचकर गांजे की सप्लाई और बिक्री कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम खप्परवाड़ा में घेराबंदी कर दोनों भाइयों को पकड़ा। उनके घर की तलाशी लेने पर छिपाकर रखे गए 134 पैकेट मिले। इनमें कुल 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।



ओडिशा के बालीगुड़ा से जुड़ा तस्करी नेटवर्क

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई और बिक्री करने की जानकारी दी है। जांच में सामने आए नेटवर्क में गांजा लाने वाले सप्लायरों से लेकर स्थानीय स्तर पर छोटी मात्रा में बिक्री करने वाले लोगों तक की भूमिका सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित खबर: भटगांव में 63 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से बरामद हुआ नशे का बड़ा खेप



5. 85.72 लाख की संपत्ति जब्त

गांजे के साथ वाहन, मोबाइल और नकदी भी बरामद

बालोद पुलिस की इस कार्रवाई में जब्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है:

कुल गांजा 138.551 किलोग्राम,गांजे की अनुमानित कीमत,69,27,550,पिकअप वाहन,01मोटरसाइकिल,01,मोबाइल फोन,04,नकद राशि,13,000

कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 85,72,550

संबंधित खबर: Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त



ANTF की टीम लगातार कर रही कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और डीएसपी विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत ANTF बालोद, थाना सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

थाना सनौद और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई 

इस कार्रवाई में निरीक्षक सोनसिंग सोरी (थाना प्रभारी सनौद), प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार साहू, विश्वजीत मेश्राम सहित थाना सनौद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका रही। वहीं साइबर सेल बालोद से सहायक उपनिरीक्षक धरम भुआर्य (प्रभारी साइबर सेल), प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts