Raipur:थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा,महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखा बेटियों का दम, रायपुर-दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नांदेड़ में 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 गोल्ड और 1 कांस्य समेत 7 मेडल जीते। 25 अगस्त को रायपुर में होगा भव्य स्वागत। महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह इंडोर स्टेडियम में 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। देशभर के 18 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा,महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखा बेटियों का दम, रायपुर-दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की सातों बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। टीम ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य समेत कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 18 राज्यों के करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि दंतेवाड़ा के एकलव्य खेल परिसर की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि रायपुर की दोनों खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Raipur: राजधानी रायपुर में बारिश का कहर,सड़कें बनीं तालाब, जलनिकासी के दावों की खुली पोल

नांदेड़ में 18 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह इंडोर स्टेडियम में 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। देशभर के 18 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

सातों खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटीं

छत्तीसगढ़ की खास उपलब्धि यह रही कि प्रतियोगिता में उतरीं सभी सात बालिका खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया। इनमें छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, जबकि एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। ओवरऑल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, तेलंगाना तीसरे, ओडिशा चौथे और छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में ‘ब्लैक करेंसी’ का बड़ा खेल बेनकाब,4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा की बेटियों ने मचाया धमाल

एकलव्य खेल परिसर, जावंगा-गीदम, दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता में खास आकर्षण रहा। यहां की चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। आदिवासी अंचल की इन बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपने दमदार प्रदर्शन से प्रदेश को गौरवान्वित किया।

रायपुर की दोनों खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

राजधानी रायपुर की मानसी तांडी और पिंकी गुप्ता ने भी अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें: Raipur: अभनपुर नपा अध्यक्ष पर FIR, CMO को ‘नंगा करके मारने’ की धमकी का आरोप, 20 मिनट तक गाली-गलौज का VIDEO वायरल

ये हैं छत्तीसगढ़ की पदक विजेता बेटियां

मानसी तांडी, रायपुर — स्वर्ण पदक, अंडर-21, -45 किग्रा

पिंकी गुप्ता, रायपुर — स्वर्ण पदक, अंडर-17, -44 किग्रा

लच्छी कोवासी, दंतेवाड़ा — स्वर्ण पदक, अंडर-17, -40 किग्रा

राजकुमारी, दंतेवाड़ा — स्वर्ण पदक, अंडर-17, -56 किग्रा

सोमारी कवासी, दंतेवाड़ा — स्वर्ण पदक, अंडर-14, -32 किग्रा

रामे कवासी, दंतेवाड़ा — स्वर्ण पदक, अंडर-17, -52 किग्रा

सुनीता, दंतेवाड़ा — कांस्य पदक, अंडर-14, -44 किग्रा

तकनीकी और निर्णायक पैनल में भी छत्तीसगढ़ की मौजूदगी

चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की भूमिका सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रही। दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर फीमेल टेक्निकल पैनल की अहम जिम्मेदारी संभाली। वहीं दुर्ग के विक्की भारती और करण चेलक ने राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर निर्णायक पैनल में जगह बनाई। राज्य टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दुर्ग के लक्ष्मीनारायण साहू ने संभाली।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में आस्था का सैलाब,कांवड़िए बने CM साय, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

25 अगस्त को रायपुर में होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाला 12 सदस्यीय राज्य दल 25 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे संतरागाछी-हुजूर साहिब सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन पर थाई बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के परिजनों की ओर से पदक विजेता बेटियों का भव्य एवं पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts