Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

PM आवास पर आर-पार:भूपेश ने कहा- समय-स्थान तय करें, शर्मा का पलटवार-चर्चा से भागते हैं पूर्व CM,डिप्टी CM विजय शर्मा ने PM आवास योजना को लेकर पूर्व CMभूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी। शर्मा का दावा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने और निर्माण का निर्णय लिया गया। भूपेश बघेल ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे विजय शर्मा की स्वीकार है।
Follow on Google News
PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

प्रेम कुमार, रायपुर: रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। बघेल ने कहा कि समय और स्थान तय कर लिया जाए, वह बहस के लिए तैयार हैं। इसके बाद विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए बघेल पर पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं के बयानों से अब पीएम आवास योजना राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नया अखाड़ा बन गई है।

यह भी पढ़ें: Raipur: थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा,महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखा बेटियों का दम, रायपुर-दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

चुनौती पर भूपेश का सीधा जवाब

डिप्टी CM विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी। शर्मा का दावा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने और निर्माण का निर्णय लिया गया। भूपेश बघेल ने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे विजय शर्मा की चुनौती मंजूर है। समय और स्थान तय कर लें, मैं बहस करने के लिए तैयार हूं।

पीएम आवास के आंकड़ों पर सियासी टकराव

विजय शर्मा के मुताबिक प्रदेश में सरकार बनने के बाद पीएम आवास योजना-ग्रामीण के 11 लाख से अधिक मकान पूरे किए जा चुके हैं। इसी को लेकर उन्होंने पूर्व CM पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार आंकड़ों के साथ चर्चा के लिए तैयार है। शर्मा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में 10 लाख 60 हजार आवास पूर्ण होने की बात लिखी थी। उनका आरोप है कि राजनीतिक बहस के दौरान आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: राजधानी रायपुर में बारिश का कहर,सड़कें बनीं तालाब, जलनिकासी के दावों की खुली पोल

शर्मा का पलटवार ‘जब चर्चा होती है, तब भागते हैं’

विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर आक्रामक पलटवार करते हुए कहा कि जब चर्चा का विषय आता है तो पूर्व मुख्यमंत्री चर्चा में शामिल नहीं होते। उन्होंने बघेल की तुलना राहुल गांधी से करते हुए राजनीतिक हमला बोला। शर्मा ने कहा कि पीएम आवास को लेकर पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी भूपेश बघेल को पत्र लिखा था। विभागीय अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों की ओर से भी पत्राचार किए जाने का उन्होंने दावा किया।

कांग्रेस-भाजपा के बीच नक्सलवाद पर भी वार

पीएम आवास के विवाद के बीच विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि जिसका रोल मॉडल हिडमा हो, वह नक्सलवाद खत्म करने की बात कैसे कर सकता है? गृहमंत्री ने कांग्रेस की नक्सल नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कांग्रेस से हिडमा को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में आस्था का सैलाब,कांवड़िए बने CM साय, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

चिदंबरम के बयान पर भी निशाना

विजय शर्मा ने पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के कथित बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर नक्सलवाद को लेकर नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर कांग्रेस को अपनी भूमिका और नीतियों पर जवाब देना चाहिए।

सौरभ चंद्राकर पर भी विजय शर्मा का बड़ा बयान

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले से जुड़े सौरभ चंद्राकर की सुरक्षा और भारत लाए जाने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर को यहां लाया जाएगा और मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भूपेश बघेल के ‘कई लोगों के एक्सपोज होने’ वाले बयान पर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर भूपेश बघेल क्यों चाहते हैं कि कोई एक्सपोज न हो।

यह भी पढ़ें: Raipur: ATM से पैसे नहीं अब निकलेगा राशन,छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन ATM'

अब मुद्दा सिर्फ आवास नहीं, सियासी प्रतिष्ठा का भी

पीएम आवास के आंकड़ों से शुरू हुआ विवाद अब सीधे राजनीतिक चुनौती और आमने-सामने की बहस तक पहुंच गया है। एक तरफ विजय शर्मा सरकार के कामकाज और आवास पूर्णता के आंकड़ों को आधार बनाकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, तो दूसरी तरफ भूपेश बघेल ने बहस की चुनौती स्वीकार कर सीधे मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts