Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:महामाया मंदिर गेट पर भाजपा नेता आपस में भिड़े, मारपीट के आरोपों से मचा हंगामा, VIDEO वायरल

पुराने चोरी के विवाद ने लिया तूल, दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर लगाए मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप,रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।
महामाया मंदिर गेट पर भाजपा नेता आपस में भिड़े, मारपीट के आरोपों से मचा हंगामा, VIDEO वायरल

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

/img/129/1787577424459

ये भी पढ़ें: Raipur: पिरदा-तुलसी टाउनशिप पर ग्रामीणों का RDA घेराव, बोले- पंचायत नहीं टूटेगी, जमीन भी नहीं देंगे

पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल

रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।

/img/129/1787577417151

तुषार पटेल ने लगाए मारपीट के आरोप

तुषार पटेल ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पूछताछ के लिए उसे मौके पर बुलाया गया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है।

/img/129/1787577433321

ये भी पढ़ें: Raipur: IGKV पर हार्ड कॉपी पर रोक, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से आएंगे प्रश्नपत्र,7 अगस्त की परीक्षा भी रद्द

रेहाना बेगम की भी पुलिस से शिकायत

दूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

/img/129/1787577429627

मंदिर गेट के विवाद का VIDEO वायरल

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के गेट के पास दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Raipur: PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में अलग-अलग शिकायतें दी हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts