Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डभरा में भीषण हादसा, बस-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे तीनों

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास मुस्कान बस ने बाइक को मारी टक्कर; तीनों मृतक ग्राम दर्री के निवासी,छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास मुस्कान बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हरिशंकर चौहान, मोहरदास बैरागी और शेतकुमार पटेल की मौके पर मौत हो गई।
डभरा में भीषण हादसा, बस-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे तीनों

रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। डभरा थाना क्षेत्र के छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास मुस्कान बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक ग्राम दर्री के रहने वाले थे और सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे।

रामनाम सप्ताह में जाने निकले, रास्ते में मौत ने घेरा

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से डभरा की ओर जा रही मुस्कान बस की छवारीपाली पेट्रोल पंप के पास बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

संबंधित खबर: धमतरी में चलते-चलते सड़क पर सो गया युवक, अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

तीनों मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरिशंकर चौहान, मोहरदास बैरागी और शेतकुमार पटेल के रूप में हुई है। तीनों ग्राम दर्री के निवासी थे। वे सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन प्रस्तुति देने के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मौके पर पहुंची डभरा पुलिस, जांच शुरू

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts