Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेरठ से संदिग्ध उजैद को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के संपर्क में होने का आरोप

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेरठ से संदिग्ध उजैद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी और मोहम्मद साजिद के संपर्क में था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेरठ से संदिग्ध उजैद को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के संपर्क में होने का आरोप
मेरठ से संदिग्ध उजैद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध उजैद को गिरफ्तार किया है। वह मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उजैद पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। इसके अलावा, वह पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों के संपर्क में भी था। सोमवार शाम मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

मोहम्मद साजिद से ऑनलाइन संपर्क में था उजैद

इस मामले में मोहम्मद साजिद की भूमिका अहम बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह सेना पर फिदायीन हमला करने की तैयारी कर रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उजैद पिछले करीब छह महीने से साजिद के संपर्क में था और दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उजैद ने भी फिदायीन हमला करने के लिए तैयार होने की बात कही थी। साजिद से पूछताछ के दौरान ही सुरक्षा एजेंसियों को उजैद के बारे में जानकारी मिली थी।

Jammu Kashmir

गिरफ्तारी की भनक लगने पर परिवार सहित हुआ था फरार

पुलिस कई दिनों से उजैद की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि जब उसे पुलिस कार्रवाई की भनक लगी तो वह परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

ATS और IB ने की पूछताछ

मेरठ से गिरफ्तारी के बाद उजैद से एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पूछताछ की है। वहीं, मोहम्मद साजिद पर युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, साजिद जम्मू के बठिंडी इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उससे पूछताछ के दौरान उजैद का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू की थी। अब उजैद की गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्कों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts