Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटी की डॉक्टर पद पर नियुक्ति पर परिवार ने कराया अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन के बाद बांटी प्रसादी

सोहागपुर में अनुश्री शुक्ला की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने और सीएचसी में डॉक्टर पद पर नियुक्ति की खुशी में परिवार ने हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ कराया।
बेटी की डॉक्टर पद पर नियुक्ति पर परिवार ने कराया अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन के बाद बांटी प्रसादी
सोहागपुर में अखंड रामायण पाठ

सोहागपुर। बेटी की सफलता और डॉक्टर के रूप में नियुक्ति की खुशी में शुक्ला परिवार ने स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित श्री इच्छा पूर्ति संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया। धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को अभिजीत मुहूर्त में हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

एजीपी राजीव शुक्ला ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अनुश्री शुक्ला ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। इसके बाद उनकी नियुक्ति सोहागपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर के रूप में हुई है। परिवार ने इस उपलब्धि को हनुमानजी का आशीर्वाद मानते हुए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया और धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Sohagpur

मंदिर में नियमित रूप से होते हैं धार्मिक आयोजन

उल्लेखनीय है कि न्यायालय परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से समय-समय पर अखंड रामायण पाठ, साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से मंदिर में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है। अखंड रामायण पाठ के समापन पर आयोजित हवन-पूजन में शुक्ला परिवार के सदस्यों, परिचितों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। अनुष्ठान के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts