Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अकलतरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार; 1.58 लाख का सामान जब्त

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में पुलिस ने अंधियारीपाठ मैदान में जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जयकुमार साहू के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 3 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल एवं स्कूटी और पांच मोबाइल सहित कुल 1.58 लाख रुपये का मशरूकाअंधियारीपाठ मैदान में खुलेआम लग रहा था हार-जीत का दांव,पुलिस की घेराबंदी से मची अफरा-तफरी, 3 बाइक-स्कूटी और 5 मोबाइल भी जब्त
अकलतरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार; 1.58 लाख का सामान जब्त

रायपुर/ जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अकलतरा के अंधियारीपाठ मैदान में सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 58 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की शाम अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंधियारीपाठ मैदान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देने की योजना बनाई।

संबंधित खबर: बीजापुर में मुर्गा बाजार की आड़ में लाखों का जुआ,पुलिस की बड़ी रेड, 156 लोगों पर कार्रवाई, 20 लाख कैश और 47 चारपहिया वाहन जब्त

अचानक पहुंची पुलिस, मौके से पकड़े गए 7 जुआरी

पुलिस टीम ने अंधियारीपाठ मैदान में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और अन्य सामान जब्त किया।

इन 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

दुर्गेश सारथी

लव कुमार वैष्णव

उदल कुमार यादव

हिमांशु वैष्णव

ताकेश्वर केंवट

रवि यादव

शिवचरण यादव

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी अकलतरा क्षेत्र के निवासी हैं।

1.58 लाख का मशरूका जब्त, 5 मोबाइल भी मिले

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 58 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। इसमें 3 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल एवं स्कूटी तथा पांच मोबाइल फोन शामिल हैं।

संबंधित खबर: रायपुर में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश,72 हजार कैश के साथ 14 गिरफ्तार

जुआरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखकर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts