Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड! 8 राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली-UP में कोहरे का असर, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 24 नवंबर को दक्षिण भारत के आठ राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और केरल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम ठंडा होने के साथ सुबह कोहरा छा सकता है। हिमाचल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भी कोहरे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड! 8 राज्यों में अलर्ट जारी, दिल्ली-UP में कोहरे का असर, जानें मौसम का हाल
कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, तो कहीं ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर तेज होगा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 24 नवंबर को दक्षिण भारत के आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात का तापमान गिरने के आसार हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। खासकर तमिलनाडु और केरल के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 300 पार, अगले 6 दिन राहत के आसार नहीं

दिल्ली में सुबह छाएगा हल्का कोहरा

दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 और 26 नवंबर को भी सुबह कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान रात का तापमान 9 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को ठंड का ज्यादा एहसास हो सकता है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। 25 से 29 नवंबर तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं बिहार में मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। लोगों को सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है।

हिमाचल और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरे की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 नवंबर को कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, यहां बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। उत्तराखंड में भी 24 से 29 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इसके अलावा असम और मेघालय में 24 और 25 नवंबर को घना कोहरा पड़ सकता है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

तमिलनाडु और केरल में बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। जिन किसानों की धान, मूंगफली, दाल और बाजरे की फसल पक चुकी है, उन्हें जल्द कटाई कर उपज सुरक्षित जगह पर रखने को कहा गया है। खेतों में पानी जमा न हो, इसके लिए पानी निकलने का रास्ता भी बनाकर रखें।

कन्नौज में पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 4 की मौत, 35 घायल

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के दिए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। मुंबई में 34 और 19 डिग्री, चेन्नई में 30 और 24 डिग्री, लखनऊ में 28 और 16 डिग्री रहने का अनुमान है। भोपाल में तापमान 26 और 17 डिग्री, जयपुर में 26 और 14 डिग्री रह सकता है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts