बिलासपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच खूनी भिड़ंत,क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

रायपुर/ बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कैंटीन तक पहुंच गया, जहां छात्रों के दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे से मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर बिगड़ा माहौल
जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग में एक कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर ABVP छात्र संगठन के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और एक अन्य छात्र के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में हुई बहस धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि छात्रों के बीच सार्वजनिक रूप से मारपीट शुरू हो गई।
संबंधित खबर: मल्टीप्लेक्स के बाहर भिड़ंत : लड़कियों ने एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर पटका
कैंटीन में भिड़े छात्र, VIDEO में दिखी हाथापाई
विवाद कक्षा तक सीमित नहीं रहा और कैंटीन तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर हाथ उठाते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ छात्राएं भी घटनाक्रम में शामिल दिखाई दे रही हैं। वीडियो को विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग का बताया जा रहा है।
वायरल VIDEO से विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप
घटना का वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है। सामान्य विद्यार्थियों में डर और असुरक्षा का माहौल बनने की बात कही जा रही है। शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटनाएं परिसर की अनुशासन व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।\
संबंधित खबर: Indore : युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, देखें VIDEO
छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार
विश्वविद्यालय परिसर में कक्षा से कैंटीन तक मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर संबंधित छात्रों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।




















