People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    छत्तीसगढ़
    रायपुर

    IPS रतनलाल डांगी पर गंभीर आरोप : SI की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मैंने पहले ही DGP को दी थी ब्लैकमेलिंग की शिकायत

    Publish Date: 23 Oct 2025, 5:49 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    IPS रतनलाल डांगी पर गंभीर आरोप : SI की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मैंने पहले ही DGP को दी थी ब्लैकमेलिंग की शिकायत
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ एक एसआई की पत्नी ने लगाया है। महिला ने 15 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को लिखित शिकायत दी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है।

      महिला का आरोप – 7 सालों से शारीरिक और मानसिक शोषण

      महिला ने शिकायत में कहा कि पिछले 7 वर्षों से रतनलाल डांगी उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने बताया कि साल 2017 में कोरबा में उनकी पहली मुलाकात हुई थी, जब डांगी एसपी पद पर तैनात थे। बाद में दोनों के बीच सोशल मीडिया और वीडियो कॉल पर बातचीत बढ़ी। महिला के अनुसार, जब डांगी राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में आईजी रहे, तब भी उन्होंने उसे परेशान करना जारी रखा। वह कहती हैं कि बिलासपुर में उत्पीड़न और बढ़ गया और बंगले पर बुलाने से लेकर तबादले की धमकियां देने तक की घटनाएं हुईं।

      वीडियो कॉल और दबाव के आरोप

      महिला ने दावा किया कि IPS डांगी वीडियो कॉल पर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क में रहने का दबाव डालते थे। उनके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं। महिला का कहना है कि डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे।

      IPS डांगी का जवाब – ‘ब्लैकमेल किया जा रहा है’

      महिला के आरोपों पर IPS रतनलाल डांगी ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल और बदनाम करने की कोशिश कर रही है। डांगी के अनुसार, उन्होंने पहले ही डीजीपी को ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी थी और उसी के बाद महिला ने यह झूठे आरोप लगाए।

      डांगी की शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

      डांगी ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि महिला ने उन्हें जहर लेकर धमकाया, उनसे कहा कि वे अपनी पत्नी और परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दें, व्हाट्सऐप पर पत्नी को ब्लॉक करें, उससे बात न करें और वीडियो कॉल पर दिनभर लोकेशन शेयर करें। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने उनके निजी पलों के स्क्रीनशॉट लेकर धमकाया, अगर शर्तें न मानीं तो फोटोज वायरल करने और डीजीपी को शिकायत करने की धमकी दी। डांगी का कहना है कि महिला ने आत्महत्या का नाटक कर, उनके परिवार को तोड़ने और बेटे का तलाक करवाने तक की धमकी दी।

      IG आनंद छाबड़ा करेंगे जांच

      इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपा गया है। जांच अधिकारी सबसे पहले महिला का बयान और डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा करेंगे। इसके बाद IPS डांगी का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। जांच में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। फिलहाल, जांच रिपोर्ट आने में समय लगेगा।

      कौन हैं IPS रतनलाल डांगी?

      2003 बैच के IPS अधिकारी हैं। बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर में एसपी रह चुके हैं। सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में आईजी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैं।

      मामला अब हाई प्रोफाइल मोड़ पर

      यह केस अब छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे का हाई प्रोफाइल मामला बन गया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बाद अब सबकी नजर आईजी आनंद छाबड़ा की जांच रिपोर्ट पर है, जो तय करेगी कि सच कौन बोल रहा है – महिला या IPS अधिकारी डांगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      DGP Complaint

      SI Wife Accusation

      Blackmail Complaint

      IPS Ratanlal Dangi

      India Police Scandal

      Sexual Harassment Allegation

      Police corruption

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Shivani Gupta
      By Shivani Gupta

      शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....