Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold Silver Price :चांदी फिर 14,300 रुपए महंगी, तीन लाख रुपए के पास पहुंची कीमत, सोना 1.65 लाख रुपए

चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर इजाफा हुआ है। 14,300 रुपए की उछाल के साथ कीमत 2.98 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। वहीं सोने के दाम 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी फिर 14,300 रुपए महंगी, तीन लाख रुपए के पास पहुंची कीमत, सोना 1.65 लाख रुपए
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। इस दौरान चांदी की कीमत बढ़कर 2.98 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि सोना 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर ने इस उछाल में अहम भूमिका निभाई।

    सोने में 7,400 की वृद्धि

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 14,300 रुपए यानी 5.03 प्रतिशत बढ़कर 2,98,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,84,000 रुपए पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपए या 4.69 प्रतिशत बढ़कर 1,65,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को इसकी कीमत 1,57,700 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

    बाजार विश्लेषकों की राय

    लेमन मार्केट्स के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग के अनुसार, सोने और चांदी दोनों में तेजी बनी रही। सोने की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी में भारी उतार-चढ़ाव के बाद दिन के कारोबार में करीब छह प्रतिशत तक उछाल देखा गया।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार और जियोपॉलिटिकल कारण

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस और सोना 2.02 प्रतिशत बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे इनकी कीमतों में तेजी आई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts