अक्सर लोग पेट दर्द को गैस, थकान या गलत खाने का असर समझकर टाल देते हैं। लेकिन अगर पेट में दर्द बार-बार हो रहा है या लंबे समय तक बना रहता है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट दर्द के साथ जलन, भारीपन, उल्टी जैसा मन होना, भूख न लगना, दस्त या कब्ज, पेट फूलना, कमजोरी और थकान जैसे लक्षण शरीर की चेतावनी हो सकते हैं।
कई बार पेट दर्द के साथ सिर दर्द, चक्कर आना या रोजमर्रा के कामों में परेशानी भी होने लगती है। अगर यह दर्द आपकी दिनचर्या को प्रभावित करने लगे, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है।
डॉक्टरों के अनुसार पेट में बार-बार होने वाला दर्द कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है, जैसे-
इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन, पित्ताशय की पथरी, अपेंडिसाइटिस, पैनक्रिएटाइटिस और किडनी स्टोन भी पेट दर्द की वजह बन सकते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या अल्सर, हर्निया, फूड एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलेरेंस के कारण भी होती है। लंबे समय तक तनाव, गलत लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान भी पेट की दिक्कतें बढ़ा सकते हैं।
अगर पेट दर्द के साथ-
जैसे लक्षण दिखें, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए रोजमर्रा की आदतों में सुधार जरूरी है-
अगर पेट दर्द 24 से 48 घंटे में ठीक न हो, तेज होता जाए या बार-बार लौटे, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। उल्टी या दस्त में खून, तेज बुखार, ज्यादा कमजोरी या अचानक वजन कम होना गंभीर संकेत हो सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में पेट दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।