Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘गोलमाल 5’ में कंफर्म हुई करीना कपूर की एंट्री :रोहित शेट्टी ने खेला मास्टरस्ट्रोक

अब तक आई ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। ऐसे में पांचवें पार्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ बना हुआ था। अब अक्षय कुमार की एंट्री और करीना कपूर की वापसी ने इस एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
रोहित शेट्टी ने खेला मास्टरस्ट्रोक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में है। ‘गोलमाल 5’ को लेकर सामने आया ताजा अपडेट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म में करीना कपूर की एंट्री अब पूरी तरह कंफर्म हो चुकी है और वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं, रोहित शेट्टी ने इस बार फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार को भी शामिल कर लिया है, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है।

    अजय-अक्षय–करीना: अब तक की सबसे बड़ी ‘गोलमाल’ टीम

    अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर- तीनों बड़े सितारों का एक ही फिल्म में होना ‘गोलमाल 5’ को अब तक की सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइल कॉमेडी बना देता है। सूत्रों के मुताबिक, करीना की कास्टिंग को लेकर कुछ वक्त जरूर लगा, क्योंकि तारीखों और कुछ अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही थी। हालांकि रोहित शेट्टी और अजय देवगन शुरू से ही करीना को इस फिल्म में लेना चाहते थे और करीना भी फ्रेंचाइजी में वापसी को लेकर खासा उत्साहित थीं।

    करीना का किरदार होगा सबसे मजेदार सरप्राइज

    फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी की टीम ने करीना कपूर के लिए एक बेहद मजेदार और अनोखा किरदार तैयार किया है। यही वजह रही कि आखिरकार सारी बातें बन गईं और करीना ने फिल्म के लिए हां कर दी। माना जा रहा है कि इस बार उनका रोल न सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाएगा, बल्कि दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा।

    बॉक्स ऑफिस हिट फ्रेंचाइजी, एक्सपेक्टेशन सातवें आसमान पर

    अब तक आई ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। ऐसे में पांचवें पार्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ बना हुआ था। अब अक्षय कुमार की एंट्री और करीना कपूर की वापसी ने इस एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि इतने बड़े सितारों को एक साथ लाना आसान नहीं होता, लेकिन रोहित शेट्टी ने अपनी मजबूत साख और बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड के दम पर यह कर दिखाया है।

    हंसी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज तैयार

    'गोलमाल 5’ अब सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि स्टार पावर और एंटरटेनमेंट का मेगा पैकेज बन चुकी है। अजय देवगन की टाइमिंग, अक्षय कुमार की कॉमिक एनर्जी और करीना कपूर का चुलबुला अंदाज—तीनों मिलकर दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब फैंस को सिर्फ रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts