Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बजट 2026 :छत्तीसगढ़ में बनेगा माइनिंग कॉरिडोर, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार पसंदीदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि, पिछले साल भी सरकार ने दावा किया था कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस बार भी वही बात दोहराई गई।
छत्तीसगढ़ में बनेगा माइनिंग कॉरिडोर, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार पसंदीदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वांं बजट पेश किया है। जिसमें व्यापार, टैक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों का सरकार ने ध्यान रखा है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कई राज्यों के लिए भी कई घोषणाएं की है। इनमें छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा और केरल में सरकार ने माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है।

    दरअसल सरकार का कहना है कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही रोजगार के भी कई अवसर बनेंगे। जिसका सीधा फायदा राज्य की सैकड़ों आबादी को मिलेगा। 

    बैज बोले- सरकार अपने पसंदीदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही

    वित्त मंत्री की इस घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अपने पसंदीदा उद्योगपति को फायदा पहुंचाने में जुटी है। बैज आगे कहते हैं कि सरकार की प्लानिंग है कि अगले ढाई सालों में अपने फेवरेट उद्योगपतियों को बेचने की तैयारी में है। इतना ही नहीं वे यह भी बोले कि प्रदेश में पहले से ही खनन चल रहा है और अब इस फैसले के जरिए पूरे छत्तीसगढ़ को बेचने की तैयारी हो रही है।

    वित्त मंत्री- बजट 2047 तक देश को विकसित करने के लिए बनाया गया

    दूसरी ओर राज्य के वित्त मंत्री ने इस बजट को भविष्य का बुनियादी ढांचा बताया है। उनका कहना है कि यह बजट देश को साल 2047 तक विकसित करने के लिए बनाया गया है। इसमे गरीबों के लिए कई अच्छी चीजें हैं जिनमें उनका पक्का मकान बनाने के लिए भी अधिक रकम दी गई है। साथ ही रोजगार, व्यवसाय के अहम क्षेत्रों के लिए भी सरकार ने खास ध्यान दिया है।

    बजट में छत्तीसगढ़ के साथ धोखा– दीपक बैज

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बजट को छत्तीसगढ़ के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट के जरिए छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बजट में क्षेत्रीय असमानता साफ तौर पर दिखाई देती है और जिन राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं, वहां राजनीतिक फायदे के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं।

    Twitter Post

    किसानों को ठगने वाला बजट, गरीबो के साथ धोखा

    पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल भी सरकार ने दावा किया था कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, और इस बार भी वही बात दोहराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने बजट भाषण में झूठे दावे किए हैं। बैज ने कहा कि यह बजट किसानों को ठगने वाला है। सरकार ने न तो पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए, और न ही एक्साइज ड्यूटी में कोई कटौती की गई। उन्होंने कहा कि महंगाई से जूझ रही जनता को इस बजट से कोई राहत नहीं मिली है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts