Video Viral : डाइनिंग टेबल पर सिंधिया का देसी अंदाज, BJP विधायक को दी यह नसीहत...

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री सिंधिया विधायक रघुवंशी को डाइट प्लान समझा रहे हैं।
 डाइनिंग टेबल पर सिंधिया का देसी अंदाज, BJP विधायक को दी यह नसीहत...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा चंदेरी के भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत दिखाई दे रही है। डाइनिंग टेबल पर हुई यह बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

     मक्के की रोटी से शुरू हुई बातचीत, हंसी से गूंज उठा माहौल

    अशोकनगर दौरे पर पहुंचे सिंधिया मंगलवार रात चंदेरी पहुंचे थे। यहां वह पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा और बाद में मलकीत सिंह संधू के घर गए, जहां विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे। भोजन के दौरान जब रघुवंशी ने खाने में मक्के की रोटी मिला दी। इस पर सिंधिया ने विधायक रघुवंशी से पूछा आपको शुगर तो नहीं है? तो विधायक रघुवंशी कहते हैं है, उससे क्या फर्क पड़ता है। यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। सिंधिया ने पूछा 

    मीठे को बताया धीमा जहर, सिंधिया की हेल्थ टिप ने खींचा ध्यान 

    बातचीत के दौरान सिंधिया ने स्वास्थ्य को लेकर भी मजाकिया लेकिन गंभीर संदेश दिया। उन्होंने विधायक से पूछा कि उन्हें शुगर तो नहीं है और मीठा कम खाने की सलाह देते हुए कहा कि शक्कर शरीर के लिए धीमे जहर की तरह काम करती है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने रघुवंशी को कहा कि वे मीठा बिल्कुल नहीं खाएं।

    जमीन से जुड़े नेता की झलक 

    ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के लिए जाने जाते हैं। दौरे के दौरान वह आम लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और सहज अंदाज में संवाद करते नजर आते हैं। वायरल वीडियो में भी उनके सरल और मिलनसार व्यक्तित्व की झलक साफ दिखाई देती है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts