MP News :सरकारी अस्पताल के गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या

सागर के शाहगढ़ में बाइक सवार अज्ञात ने स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। नर्स नाइट ड्यूटी करने के लिए अस्पताल पहुंची थी। 
Follow on Google News
सरकारी अस्पताल के गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर। जिले के शाहगढ़ स्थित  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के गेट पर खड़ी अस्पताल नर्स की गोली मारकर  हत्या कर दी गई।घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।घटना को अंजाम देने वाले  अज्ञात बाइक सवार  अंधेरे का फायदा होकर जंगल के रास्ते रफूचक्कर हो गए।घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    आसपास के लोगों ने किया पीछा

    जानकारी अनुसार स्वस्थ केंद्र में पदस्थ नर्स दीप शिखा चढ़ार अपनी ड्यूटी करने जैसे ही अस्पताल गेट के सामने पहुंची उसी समय पहले से घात लगाए बाइक सवार ने गोली चली दी।गोली सीधे नर्स के सीने में लगी।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में भय का वातावरण बना है।  घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की दुकानों पर  खड़े  लोग  घटना को अंजाम देने वाले के पीछे भागे लेकिन आरोपी जंगल में अंधेरे का लाभ लेकर भाग गए। घटना को  लेकर पुलिस को तत्काल सूचना दी गई ।मौके पर पुलिस ने  पहुंचकर आसपास सर्च किया ।लेकिन घटना को अंजाम देने वाला तब तक भाग गया था ,।पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है ।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts