बिलासपुर में कातिल प्रेमिका....शक हुआ प्रेमी किसी और को भी चाहता है तो चाकू मारकर कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेम प्रसंग में संदेह के चलते एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकार हत्या कर दी। सुबह प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हुआ था, तब किसी को अहसास नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी कि युवती, प्रेमी युवक का कत्ल कर देगी।
Follow on Google News
शक हुआ प्रेमी किसी और को भी चाहता है तो चाकू मारकर कर दी हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर।  शहर के शुभम विहार कॉलोनी में मंगलवार को प्रेम प्रसंग ने खूनी मोड़ ले लिया। एक प्रेमिका ने शक और गुस्से में आकर अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    Uploaded media

    हरी चटनी रेस्टोरेंट में काम करता था युवक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कांता प्रसाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम कर्रा, थाना रतनपुर का निवासी था। उसके पिता का नाम दूज राम बताया गया है। कांता प्रसाद बिलासपुर के हरी चटनी रेस्टोरेंट में कार्यरत था। शुभम विहार कॉलोनी में हरी चटनी के मालिक ने अपने वर्कर के लिए हॉस्टल के रूप में मकान किराए पर लिया था जहां पर हरी चटनी के सभी कर्मी रह रहे थे। इन्हीं के साथ कांता भी रहता था।

    किसी अन्य लड़की से प्रेम पर विवाद

    मंगलवार सुबह उसकी प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी, निवासी सीपत, उससे मिलने शुभम विहार कॉलोनी पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी और लड़की से प्रेम संबंध को लेकर विवाद हो गया। युवती ने युवक पर आरोप लगाया कि वह किसी अन्य से प्यार करता है और उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा है। इसीलिए युवती ने सबसे पहले कांता से उसका मोबाइल दिखाने को कहा था। इसके बाद दोनों में झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार युवती अपने साथ चाकू लेकर पहुंची थी। विवाद के दौरान उसने चाकू से सीधे कांता के सीने में वार कर दिए। इससे कांता वहीं जमीन पर गिर गया।

    शोर होने पर बचाने पहुंचा था युवक

    युवक-युवती के बीच विवाद होने पर शोर होने पर कांता के साथ रूम में रहने वाला एक युवक वहां पहुंच गया। उसने वहां पहुंचकर देखा कि युवती ने कांता को चाकू से वार कर दिया था। उसने खून से लथपथ देख युवक ने जोर से आवाज देकर अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद मकान मालिक सहित आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल कांता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts