ACP विवेक भगत पर आरोपों के बाद फैसला! जांच पूरी होने तक नहीं संभालेंगे एडिशनल DCP का चार्ज
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का करेंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। उन पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप लगा है। दिल्ली सरकार ने कहा कि जांच पूरी होने तक भगत यह जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। पुलिस ने तीन महिला पत्रकारों की शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजी हैं।
Aditi Rawat
6 Oct 2026



























