Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उधारी के पैसों ने ली जान...दुर्ग में NSUI नेता और दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उधारी के पैसों को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। NSUI जिला उपाध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सड़क से अपहरण कर होटल में मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पूरी की।
Follow on Google News
दुर्ग में NSUI नेता और दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया खुलासा
ऋषि निर्मलकर की हत्या, वाइट शर्ट में NSUI का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां NSUI नेताओं ने एक युवक की होटल में बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई कर दी। अधमरी हालत में युवक को होटल के बाहर फेंक दिया गया। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषि निर्मलकर (19) के रूप में हुई है।

    पैसों की उधारी बना मौत की वजह

    पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे। वह लगातार पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन ऋषि पैसे नहीं लौटा रहा था। बताया जा रहा है कि ऋषि ने आरोपी का फोन उठाना भी बंद कर दिया था, जिससे आरोपी नाराज था।

    सड़क से जबरन उठा होटल ले गए आरोपी

    20 जनवरी को ऋषि अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान स्टेशन रोड पर पीछे से कार में आए मेजर सागर और उसके साथियों ने ऋषि को देख लिया। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक से उतारा और कार में बैठा लिया। इसके बाद सभी उसे दुर्ग के 36 इन होटल ले गए।

    होटल के कमरे में बंद कर की बेरहमी से पिटाई

    इस होटल का मैनेजर भी आरोपी मेजर सागर ही था। होटल के एक कमरे में ऋषि को बंद कर सभी आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। लात-घूंसों से पीटने के बाद आरोपी उसे होटल के बाहर फेंककर फरार हो गए।

    दो दिन बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

    पिटाई के बाद ऋषि ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और घर चला गया। घर पर परिजनों ने चोटों के बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 जनवरी को इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई।

    हत्या का मामला दर्ज

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान 27 जनवरी को पुलिस ने दो आरोपियों- प्रशांत राव (26), लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    सफेद शर्ट में दिखाई दे रहा युवक मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर है, जबकि उसके साथ नजर आ रहे अन्य युवक उसके दोस्त हैं।

    सफेद शर्ट में दिखाई दे रहा युवक मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर है, जबकि उसके साथ नजर आ रहे अन्य युवक उसके दोस्त हैं।

    मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

    इसके बाद 2 फरवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19), काके उर्फ हरविंदर सिंह (20) और अंकित झा (22) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। सभी आरोपी दुर्ग के रहने वाले हैं और पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

    मृतक का परिवार

    ऋषि के पिता कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं। ऋषि अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts